Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में किशोरी से छेड़छाड़, बाजार में फोटो खींची:विरोध करने पर मारपीट; एसएसपी के दखल से केस दर्ज

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। बाजार से लौट रही किशोरी की कुछ युवकों ने फोटो खींची। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट कर मौके से फरार हो गए। घटना तब हुई जब किशोरी पास की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने उसे घेर लिया और जबरन मोबाइल से उसकी तस्वीरें खींच लीं। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसका हाथ पकड़ा, धक्का-मुक्की की और मारपीट की। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी पहले भी किशोरी को परेशान करते थे, जिससे उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया था। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार लोहियानगर थाने पहुंचा, लेकिन उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद, परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से संपर्क किया। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल:चालक बस लेकर फरार, घायल की हालत नाजुक
    Next Article
    कन्नौज में युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया:मौके पर परिजनों में चीख-पुकार मची; पुलिस ने तत्काल सीपीआर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment