Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा:कांग्रेस का धरना, 7 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के किठौर नगर पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जे और जन समस्याओं की अनदेखी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने शनिवार को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कई गंभीर मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर समाधान नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन धरने के साथ-साथ आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। कस्बा किठौर स्थित गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज की लगभग 150 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। आरोप है कि भूमाफिया और कुछ स्थानीय लोगों की मिलीभगत से इस जमीन को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, काशीराम आवास योजना के तहत बने भवनों के पास कूड़ा डाले जाने से गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा हो गया है। पास के अस्पतालों में बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण के लिए अलग प्लांट लगाने की मांग की। कांग्रेस पदाधिकारी मास्टर जी मोहम्मद आसिफ ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत की मिलीभगत से बिना नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बाजारों में पार्किंग की समस्या और प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं, जिसमें एक ही परिवार को कई मकान दिए जाने का आरोप शामिल है, को भी उठाया। नेताओं ने अधिशासी अधिकारी पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनने की मांग की। वहीं, कांग्रेस पदाधिकारियों ने लेखपाल को हटाने की भी मांग की। लगभग पांच घंटे चले इस धरने प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने लेखपाल पर भूमाफियाओं से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी मास्टर जी मोहम्मद आसिफ ताहिर, नूर मोहम्मद मुखिया, मुजीब पठान सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में विश्व धरोहर दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार:विरासत संरक्षण पर चर्चा, बुंदेलखंड इकाई ने किया आयोजन
    Next Article
    सुलतानपुर में परशुराम जयंती पर कवि सम्मेलन:101 विशिष्ट व्यक्तियों को 'प्रतिभा शिखर सम्मान' मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment