Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में विश्व धरोहर दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार:विरासत संरक्षण पर चर्चा, बुंदेलखंड इकाई ने किया आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर विरासत संरक्षण पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, बुंदेलखंड क्षेत्र, झांसी, राजकीय संग्रहालय और बुंदेलखंड हेरिटेज सोसायटी के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व के संरक्षण पर गहन चर्चा हुई। इसमें नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। सेमिनार का शुभारंभ झांसी सदर के विधायक रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि हरगोविंद कुशवाहा और अध्यक्ष प्रोफेसर दिवेश निगम ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने बुंदेलखंड की धरोहर को भविष्य की पहचान बताते हुए उसके संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। राष्ट्रीय सेमिनार की प्रोसीडिंग्स पुस्तिका का विमोचन इस अवसर पर ज्ञान और साहित्य से संबंधित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी हुए। पिछले वर्ष देवगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार की प्रोसीडिंग्स पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसके साथ ही डॉ. प्रमोद कुमार अग्रवाल की पुस्तक 'शाहजहां की व्यथा' का लोकार्पण भी हुआ, जिसे विद्वानों और शोधार्थियों ने ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। सेमिनार में देशभर से आए विशेषज्ञों ने बुंदेलखंड की समृद्ध विरासत पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इनमें डॉ. विजय माथुर, डॉ. कृष्ण मोहन जोशी, डॉ. नरेश कुमार पाठक, डॉ. धरमजीत कौर और प्रो. आर.पी. पांडे जैसे विद्वान शामिल थे, जिन्होंने क्षेत्र की सांस्कृतिक और पुरातात्त्विक धरोहर पर गहन विचार साझा किए। सही जानकारी समाज तक पहुंचाने की आवश्यक वक्ताओं ने ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और उनकी सही जानकारी समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। सेमिनार ने शोध और विचारों के आदान-प्रदान के साथ-साथ युवाओं में विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी कार्य किया। अंत में, प्रतिभागियों ने बुंदेलखंड की धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोगुना प्रॉफिट का झांसा देकर युवक से 46.71 लाख ठगे:अज्ञात कॉलर ने व्हाट्सएप पर किया संपर्क, इन्वेस्टमेंट के नाम पर ऐंठे रुपए
    Next Article
    मेरठ में कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा:कांग्रेस का धरना, 7 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment