Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कल से बारिश का अलर्ट:29 मार्च तक बदला रहेगा मौसम, पिछले 24 घंटे में 30.6°C तापमान पहुंचा

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की ओर है। मंगलवार को दिन के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण बीच-बीच में राहत भी मिलती रही। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ, लेकिन बादलों की मौजूदगी ने मौसम को पूरी तरह तपने नहीं दिया। मौसम में लगातार हो रहे इस उतार-चढ़ाव का असर आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों पर भी पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय पर हल्की बारिश होती है तो यह गेहूं और अन्य रबी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन अधिक बारिश नुकसान भी पहुंचा सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से सप्ताह के मध्य या अंत तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। वहीं, वायु गुणवत्ता की बात करें तो मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 168 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी के करीब है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में बारिश होती है, तो इससे प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यौनशोषण दंपति की फांसी के खिलाफ याचिका HC से स्वीकृत:बांदा के जेई दंपति ने पॉक्सो कोर्ट के खिलाफ की थी अपील, 15 अप्रैल को सुनवाई
    Next Article
    प्रतापगढ़ में पति की आत्महत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार:वैवाहिक विवाद और दहेज प्रताड़ना की धमकियों से जुड़ा मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment