Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कई मुद्दों पर चर्चा हुई

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें लोहिया नगर में पुलिस चौकी की स्थापना, मेवला फ्लाईओवर सड़क निर्माण और नूरनगर रोड पर नाले की मरम्मत सहित विभिन्न औद्योगिक एवं नागरिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में लोहिया नगर के कैंची क्लस्टर में पुलिस चौकी स्थापित करने का मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी ने मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) द्वारा चिन्हित भूमि पर स्थानीय सहयोग से पुलिस विभाग और उद्यमियों के साथ बैठक कर चौकी का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। मेवला फ्लाईओवर की सड़क निर्माण के संबंध में नगर निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि सड़क का कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, नाले की फेंसिंग वॉल की मरम्मत अभी अधूरी है। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम और आईआईए के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण कर अपूर्ण कार्य को चिन्हित करने और उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मोहकमपुर फेज-1 के मुख्य नाले के संबंध में बताया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर से डीएन पॉलीटेक्निक कॉलेज तक नाले के निर्माण की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। नूरनगर रोड, मेरठ पर टूटे नाले की मरम्मत और सड़क निर्माण के मुद्दे पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने समिति को अवगत कराया कि कॉलोनीवासियों से ह्यूम पाइप डालने की सहमति मिल गई है और ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जिलाधिकारी ने मुख्य अभियंता, नगर निगम को निर्देश दिए कि यह कार्य अगली बैठक से पहले पूरा कर लिया जाए। दिल्ली रोड से शताब्दी नगर होते हुए एयरपोर्ट तक जाने वाली चौड़ी डिवाइडर रोड के किनारे टाइल्स लगाने के संबंध में एमडीए के सहायक अभियंता ने बताया कि इसके लिए आकलन तैयार कर लिया गया है। सक्षम स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को 5 साल की सजा:कोर्ट ने 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, पुलिस ने जेल भेजा
    Next Article
    गोरखपुर पहुंचे पवन सिंह और अदिवि शेष:आज रात रिलीज होगा ‘टचबडी’ सांग, पवन सिंह बोले- खुद को पूरी तरह झोंक दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment