Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में जिहाद के विरोध में हिंद संगठन का प्रदर्शन:बेगमपुल पर मानव श्रंखला बनाकर की सड़क जाम, कठोर कानून बनाने के मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के बेगमपुल पर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा बढ़ते जिहाद के मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मानवश्रंखला बनाकर सड़क भी जाम की औश्र ऐसे मामलों के प्रति सख्त कानून बनाने की मांग की। बजरंग दल के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह पूरे देश भर में प्रदर्शन हो रहा है जो हिंदू नाम बताकर हमारी बहन बेटियों को फसाया जा रहा है। इसके बाद उनकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की जा रही है। हमारा यह प्रदर्शन ऐसा करने वालों के खिलाफ है, जिन्होंने ऐसा किया है उनको जल्द से जल्द फांसी की सजा भी दी जाए। रोक नहीं लगी तो होंगे प्रदर्शन उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द इस प्रकार के मामलों पर शक्ति का रूप नहीं लगाई जाती है तो हिंदू संगठनों द्वारा देश भर में इसी प्रकार से प्रदर्शन किए जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद की प्रियंका गुप्ता ने बताया कि जिस प्रकार ऐसे मामले आ रहे हैं इनपर प्रशासन को सख्ती करते हुए कठोर कानून लाने की आवश्यकता है। पुलिस से भी हुई नोकझोंक प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था बनाने पहुंची लालकुर्ती पुलिस से भी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में प्रशासन द्वारा स्थिति को सामान्य कर दिया गया और कार्यकर्ता अपना प्रदर्शन कर वापस लौट गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, VIDEO:जनगणना ड्यूटी से लौट रहे टीचर देवर-भाभी ने कूदकर बचाई जान
    Next Article
    बजरंग दल ने प्रयागराज में इस्लामी जिहाद का पुतला फूंका:कार्यकर्ताओं ने चौराहा जाम कर धर्मांतरण, गोमांस पर उठाया मुद्दा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment