Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी:गहरा घाव हुआ, 22 टांके लगे; सामान लेकर घर लौट रहे थे

    11 hours ago

    2

    0

    मेरठ में चाइनीज मांझे से एक बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। खून से लथपथ युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गर्दन पर 22 टांके लगाए हैं। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मंगलवार रात हापुड़ रोड पर हुई। युवक बाइक से कुछ सामना लेने गया था। लौटते समय चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। गला कटा, सड़क पर गिरी बाइक अहमद नगर के रहने वाले दानिश मंगलवार रात में अपनी बाइक से हापुड़ अड्डे पर सामान लेने गए थे। सामान लेकर घर लौटते समय तिरंगा गेट के पास अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। इससे पहले कि दानिश कुछ समझ पाते, उनकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल दानिश को उठाकर शास्त्री नगर स्थित अर्जुन अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान तिरंगा गेट पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। पावरलूम मशीन चलाने का काम करते अस्पताल में डॉक्टरों ने दानिश की गर्दन पर 22 टांके लगाए हैं। वह पावरलूम मशीन चलाने का काम करते हैं। मेरठ में तमाम दावों और निर्देशों के बावजूद चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग उठने लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाए:प्रेगनेंट होने पर गर्भपात कराया, इनकार करने पर युवती ने मुकदमा दर्ज कराया; आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    मेरठ में तीन LPG गैस एजेंसी मालिकों पर FIR:गैस की किल्लत दिखाकर अनैतिक गतिविधि में थे संलिप्त, शिकायत पर DSO ने मारा छापा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment