Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बारिश के बाद छाई घटा निकलेगी हल्की धूप:तापमान में आई गिरावट , फिलहाल बारिश से राहत की संभावना

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में पिछले तीन दिन से मौसम में आए बदलाव और बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिन तक मौसम सामान्य बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिन में हल्की धूप निकलने और हवा चलने का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रहने की संभावना है। फिलहाल भारी बारिश के आसार कम हैं, लेकिन मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। शनिवार को ईद के मौके पर सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ नजर आया। आसमान में बादल छंट गए और हल्की धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। पिछले 48 घंटों के दौरान हुई रुक-रुक कर बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां पहले दिन में तेज गर्मी महसूस की जा रही थी, वहीं अब तापमान में गिरावट के चलते ठंडक बनी हुई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम कार्यालय के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव आया है और अगले दो-तीन दिन तक मौसम में नमी बनी रहेगी। तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 73, गंगानगर 69, जयभीमनगर 72 और पल्लवपुरम में 74 दर्ज किया गया, जिससे लोगों को साफ हवा में राहत मिली। फसलों के लिए फायदेमंद बारिश सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार यह बारिश रबी फसलों के लिए लाभकारी साबित हुई है। खासकर गेहूं की फसल में दाने भरने के समय नमी मिलने से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा चना, मटर, सरसों और आलू की फसलों को भी फायदा पहुंचा है। सरसों की फसल में दानों की गुणवत्ता सुधरने और आलू में कंद विकास बेहतर होने की संभावना जताई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि के चौथे दिन माता कूष्मांडा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु:मंदिर से 2KM की लगी लंबी लाइन, मां का किया गया स्वर्ण श्रृंगार
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 11 उप निरीक्षकों का तबादला:कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एसपी ने बदले थाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment