Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बॉडी बिल्डर ने खुद को मारा चाकू, मौत:भाई से फोन पर हुआ था झगड़ा, जिम बॉडी होने के चलते नहीं रुका खून

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में एक बॉडी बिल्डर ने खुद को चाकू मार लिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। बॉडी बिल्डर अपने बड़े भाई इमरान से कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान दोनों भाइयों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। कॉल कटते ही बॉडी बिल्डर ने घर में रखा चाकू उठाया। अपनी जांघ में तेजी से वार कर मार लिया। वार इतना तेज था कि चाकू सीधे जांघ को चीरते हुए अंदर नस को काटता चला गया। नस फटने से तेजी से खून बहने लगा। घरवाले उसको पास ही एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। जहां दोपहर 4 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। घरवाले मामले में कोई पुलिसिया कार्यवाही भी नहीं चाहते हैं। घटना इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ की है। अब पढ़िए पूरा मामला लावड़ निवासी अलीहसन के 6 बेटे हैं। इसमें सबसे छोटे बेटे की 3 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। 5वें नंबर का बेटा सलमान था। सलमान का लावड़ में ही अपना पोलेट्री फार्म है। इसके साथ ही सलमान (28) जिमट्रेनर और बॉडी बिल्डर था। 4 साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर की आयशा से हुई थी। उसके एक बेटा एक बेटी हैं। 6 भाइयों में 5वें नंबर का था सलमान अलीहसन के इस घर में वो अपने सभी बेटों उनके परिवारों के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि बड़े बेटे काम से बाहर गए हुए हैं। गुरुवार सुबह सलमान अपने कमरे में बच्चों के साथ लेटा था। पत्नी कमरे से बाहर कुछ काम कर रही थी। तभी सलमान की बात फोन पर अपने बड़े भाई इमरान से हो रही थी। बातों-बातों में भाइयों में किसी विषय पर विवाद हो गया। झगड़े की वजह क्या थी ये कोई भी बताने को तैयार नहीं है। सबसे पहले पत्नी ने देखा तो चिल्लाई इसके बाद सलमान ने घर में रखा चाकू उठाया और तेजी से अपनी जांघ में मार लिया। चाकू जांघ में गहराई तक लग गया। कमरे में खून की धार बह निकली। सबसे पहले पत्नी आयशा ने पति को खून से लथपथ देखा। वो चिल्लाई बाकी घरवालों को बुलाया। चीख सुनकर बाकी लोग भी कमरे में पहुंचे। देखा तो सलमान खून से लाल हो चुका था। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा घरवाले तुरंत घायल हालत में सलमान को पास ही एसडीएस ग्लोबल अस्पताल लेकर गए। जहां उसे भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। डॉक्टर शाम 4 बजे तक सलमान को सही करने में जुटे रहे। लेकिन कट गहरा होने के कारण खून का रिसाव नहीं रुका। एक्सेस ब्लीडिंग के चलते शाम को सलमान ने दम तोड़ दिया। वैटलॉस कर बॉडी बनाने की वजह से सीधे नस में लगा चाकू सलमान के पड़ोसियों, दोस्तों ने बताया- सलमान को बॉडी बिल्डिंग का शौक था। वो अपने सोशल मीडिया पर भी इसी तरह के वीडियो शेयर करता था। रोजाना जिम जाता था। सालों से यही उसका रुटीन था। उसने बॉडी बिल्डिंग की तमाम प्रतियोगिताएं भी जीती हुई थी। पिछले कुछ समय से उसने अपना वेटलॉस किया था। एब्स बनाने के लिए वो वेटलॉस भी कर रहा था। उसकी बॉडी काफी स्ट्रांग और टोन थी। इसके कारण जैसे ही उसने खुद को चाकू मारे तो चाकू सीधा नस में लगा और नस फट गई। अगर सामान्य शरीर होता तो इतनी गहराई तक कट लगना आसान नहीं है। लेकिन टोंड बॉडी की वजह से कट सीधे नस में लगा और खून नहीं रुक पाया सलमान की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। 3 इंच तक घुस गया चाकू सलमान जिम करता था। जिम की वजह से उसकी बॉडी पूरी शेप में थी। शेप के कारण जांघ की पूरे कट्स, शेप बनी हुई थी। गुस्से में जब सलमान ने अपने पैर में चाकू जांघ में बने कट में मार दिया। बॉडी टोंड और मसल्स उभरी होने के कारण चाकू सीधे अंदर 3 इंच तक घुस गया और नस कट गई। इसकी वजह से खून तेजी से बहता रहा। खून बहना रुका नहीं अंत में सलमान की मौत हो गई। जिम बॉडी में अधिक गहरा होता है घाव मेडिकल साइंस के अनुसार, जिम बॉडी वाले व्यक्ति को चाकू का घाव जल्दी और गहरा लगने की संभावना अधिक होती है, जबकि मोटे लोगों में वसा (fat) की परत सुरक्षात्मक कवच का काम कर सकती है। जिम बॉडी में सख्त मांसपेशियां और कम चर्बी होने के कारण चाकू आसानी से अंदरूनी अंगों तक पहुंच सकता है। National Institutes of Health (NIH) के एक अध्ययन के अनुसार, मोटापा चाकू या तेजधार वाले हथियारों से लगी चोटों से बचाव में काफी हद तक काम करता है। एएसपी बजरंग प्रसाद ने बताया- युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है और कार्रवाई से इनकार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में IPL 2026 में होंगे 7 मैच:7 मई को विराट कोहली खेलेंगे,17 जून को भारत-अफगानिस्तान वनडे, 6 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच
    Next Article
    नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड:घर के स्टडी रुम में लगाई फांसी, नोट में लिखा "संपत्ति ट्रांसफर में करे मदद"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment