Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अवैध हथियार फैक्ट्री वाले तहखाने का VIDEO:एक बार में एक ही व्यक्ति कर सकता है प्रवेश, अंदर लाइट, वेंटीलेशन की व्यवस्था

    2 hours ago

    1

    0

    घर के अंदर डबल बैड में तहखाना बनाकर हथियार फैक्ट्री चलाने वाले बदमाशों ने सोचा था कि वह कभी पकड़े नहीं जाएंगे लेकिन पुलिस या कहें तो स्वॉट टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। सोमवार को तहखाने का वीडियो वायरल हो गया। हर कोई उसे देखकर हैरानी जताता दिखा। ग्रामीणों ने कहा कि घर में रहने वाला परिवार शायद इसी राज के कारण आस पड़ौस में किसी से मतलब नहीं रखता था। दो तस्वीरें देखें… पहले जानिए क्या है पूरा मामला लोहिया नगर पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ मिलकर रविवार को अल्लीपुर गांव के एक घर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। चौकाने वाली बात यह थी कि जिस घर में यह फैक्ट्री चल रही थी, उसमें पुलिस को चकमा देने के लिए तहखाना बनाया गया था। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार करते हुए इस पूरे खेल का पर्दाफाश किया था। इस मामले में मकान स्वामी समेत अभी 10 लोग फरार हैं, जिनमें फैक्ट्री संचालक भी शामिल है। सवा मिनट का वीडियो आया सामने वायरल वीडियो में तहखाना दिखाई दे रहा है। यह तहखाना डबल बैड के नीचे है लेकिन उसका रास्ता बैड के एक बॉक्स के अंदर से बनाया गया है। अंदर अंधेरा है। एक शख्स हाथ में मोबाइल लेकर अंदर घुसता है। सकरा रास्ता है लेकिन जब वह नीचे उतरता है तो अंदर दीवार पर लाइटिंग बोर्ड, वैंटीलेशन के लिए लगाए गए चौड़े पाइप दिखाई देते हैं। लगभग सवा मिनट के इस वीडियो में हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाला कुछ कच्चा माल भी दिखाई दे रहा है। अब जानते हैं इस घर के बारे में दैनिक भास्कर की टीम सोमवार को अल्लीपुर गांव पहुंची। ग्रामीणों से बात करने की कोशिश की तो वह बचते दिखे। फिर अचानक उस शख्स से मुलाकात हुई, जिसकी जमीन पर यह घर बनाया गया था। उस शख्स का नाम था नईमुद्दीन। जिन्होंने बताया कि वह आठ वर्ष पहले इस जमीन को बेच चुके हैं। खुर्जा की नाजिया ने खरीदा मकान नईमुद्दीन से पूरे मामले पर चर्चा हुई, जिसके बाद वह टीम को इस जमीन से जुड़ी कहानी बताने को राजी हो गये। उन्होंने बताया कि आठ वर्ष पहले उन्होंने अपनी यह जमीन मूलरूप से खुर्जा की रहने वाली नाजिया उर्फ रजिया को बेच दी थी। उस समय तीन हजार रुपये गज के हिसाब से 70 गज जमीन का सौदा हुआ था। अब जानिए नाजिया ने क्या बताया टीम ने नाजिया के बारे में जाना। पता चला वह मकान बेचकर इसी गांव में किराए के मकान में रह रही है। जल्द ही नाजिया उर्फ रजिया से भी संपर्क हो गया। दैनिक भास्कर से बातचीत में नाजिया ने बताया कि उन्होंने इस मकान का सौदा 27/28 नवंबर, 2025 को लगभग साढ़े सात लाख रुपये में उमर से किया था। उस वक्त जमीन पर केवल एक कमरा पीछे वाला बना हुआ था। आगे का सारा काम उमर ने ही करवाया था। मकान बनने की कहानी भी रोचक उमर अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर यहां आ गया। इसके बाद उसने काम कराना शुरु कर दिया। लोगों की मानें तो वह परिवार किसी से बातचीत ही नहीं करता था। हर समय घर का दरवाजा बंद रहता था। और तो और जब यहां काम चला तो उस वक्त भी मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर काम होता था। शायद तहखाना बनाया जा रहा था, इसलिए किसी को घर नहीं बुलाते थे। चर्चा तो यहां तक है कि इस गैंग ने कुछ और मकान यहां ऐसे खरीदे थे, जिनकी जांच होनी चाहिए। रहीमुद्दीन ने खड़ा किया पूरा नेटवर्क घर भले ही उमर का है लेकिन इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड इसी गांव में रहने वाला रहीमुद्दीन पुत्र सद्दीक बताया जा रहा है। इस फैक्ट्री से चंद कदमों की दूरी पर ही रहीमुद्दीन का भी मकान है। हालांकि वह अभी फरार है। उसने ही यह नेटवर्क खड़ा किया। गांव के कुछ लोग जोड़े। इसके बाद खतौली, मुरादाबाद, मोदीनगर, बागपत, शामली जैसे जनपदों से भी हथियार तस्करों को जोड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे से मेरठ चमकेगा, उन्नाव की इंडस्ट्री डेवलप होगी:प्रतापगढ़ का आंवला-आम ज्यादा बिकेगा; 12 जिलों को होगा फायदा
    Next Article
    झांसी में 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई:40Km की रफ्तार से हवाएं चलीं, बिजली कड़ी, अलगे दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment