Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में असलम हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार:25 हजार का इनामी जेल भेजा गया, जैदी फार्म में की थी फायरिंग

    16 hours ago

    2

    0

    मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में 6 फरवरी को हुए असलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के वांछित आरोपी अमीर अहमद को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अभी भी कई अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पूरा मामला नौचंदी थाना क्षेत्र की जैदी फार्म कॉलोनी का है। 6 फरवरी को स्क्रैप कारोबारी असलम और उसके साथी शोएब पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान असलम की मौत हो गई। शव रखकर परिजनों ने लगाया था जाम असलम की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया था। पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो पिता ने एंबुलेंस को जैदी फार्म में सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और अंतिम संस्कार कराया गया। कई आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल पुलिस ने इस हत्याकांड में कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी अमीर अहमद लगातार फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह सहारनपुर में छिपा हुआ है, जिसके बाद दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पर भी उठे थे सवाल इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने खासकर अमीर अहमद को बचाने का आरोप लगाया था और उच्च अधिकारियों तक शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाभी से विवाद के बाद ननद का सुसाइड अटेम्प्ट:रामपुर में भतीजे को लेकर विवाद, जहरीले पदार्थ का सेवन
    Next Article
    लेंसकार्ट शोरूम पर हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन:फर्रुखाबाद में कर्मचारियों को तिलक लगाकर जताया विरोध, 'जय श्री राम' के नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment