Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में फिर से पेट्रोल-डीजल का संकट बढ़ा:लोग बोले- तेल के लिए लाइन में हैं, कल गैस लेने में लगेंगे, कई पंप बंद मिले

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कमी की समस्या सामने आई है। मंगलवार दोपहर तक शहर के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया। जिसके कारण उन्हें शाम तक बंद करना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में हालात और ज्यादा खराब हैं। वहां पिछले दो दिनों से कई पंपों पर सीमित मात्रा में पेट्रोल मिल रहा है। जबकि डीजल लगभग पूरी तरह से खत्म है। इसी वजह से ग्रामीण इलाकों के लोग शहर के पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे यहां मांग बढ़ गई और तेल की कमी हो गई। अलग अलग पंप के मैनेजर ने बताया कि इतनी बड़ी किल्लत नहीं है। आज अधिक डिमांड होने के कारण तेल खत्म हो गया है। शाम होते होते तेल टैंकर आ जाएगा। जिसके बाद से तेल की सप्लाई होने लगेंगी। किन-किन पंपों पर असर नौसढ़ स्थित इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम पंपों पर तेल मिल रहा था। लेकिन वहां लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं। टाउनहॉल स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर भी भारी भीड़ रही। जानिए लोगों ने क्या कहा दैनिक भास्कर से बात करते हुए राहुल ने बताया कि- तेज गर्मी के बीच लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे दिक्कतें और बढ़ गई हैं। लोगों ने सरकार से जल्द स्थिति सामान्य करने की मांग की है। टाउनहाल स्थित भारत पेट्रोलियम पर एक युवक ने कहा कि “40–45 डिग्री तक तापमान है। धूप में घंटों लाइन में लगकर तेल भरवाना पड़ रहा है। आज यहां लाइन में लगे हैं, कल सुबह गैस के लिए लगना पड़ेगा।” नौसड़ पेट्रोल पंप पर समीर ने बताया “मैं आज सुबह से तीन पेट्रोल पंप पर जा चुका हूं। वहां मुझे तेल नहीं मिला है। आधे से 1 घंटे लाइन में लगने के बाद मुझे यहां तेल मिल पाया है।” संजय राणा ने बताया “मैं गोरखपुर से बस्ती जा रहा हूं 7–8 टंकी पर जा चुकी मुझे डीजल नहीं मिला। मेरी गाड़ी से ट्रांसपोर्ट का काम होता है। बहुत दिक्कत हो रहा।” पंप प्रबंधन का क्या कहना है काली मंदिर स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर हरेंद्र गौंड ने बताया कि “मंगलवार दोपहर से थोड़ी समस्या हुई है। मुझे लगता है शाम होते होते तेल आ जायेगा तो फिर से पंप चालू होगा।” ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के मैनेजर विजय भारती ने कहा कि “ग्रामीण इलाकों में हुई तेल की कमी से शहर में स्थिति थोड़ी बिगड़ी है। तेल की गाड़ी रोज आ रही। हमारे यहां आज हाई डिमांड था आज दोपहर तक तेल खत्म होने से पंप बंद कर दिया गया है। शाम तक तेल दुबारा लोड होगा तो सबको दिया जाएगा।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में बाइक भिड़ंत में अधेड़ की मौत:नाती का एडमिशन कराकर लौटते समय हुआ हादसा, एक अन्य घायल
    Next Article
    दूल्हे के चाचा को छोड़कर चल दी बस…गुस्से में सुसाइड:झांसी में बेटी-दामाद ने मनाकर बैठाया, विवाह घर से 100 मीटर दूर लगाई फांसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment