Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आवास विकास के खिलाफ फिर शुरू हुआ धरना:शास्त्री नगर सेक्टर 2 के बाद अब सेक्टर 3 और 4 की महिलाएं बैठी सड़कों पर

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सेटबैक को लेकर लगातार नए विवाद सामने आ रहे हैं, जहां एक और सेक्टर 2 की महिलाओं ने 15 दिन धरना चलाने के बाद धरने को स्थगित कर दिया था और सांसद अरुण गोविल के आश्वासन के बाद उन्होंने आवास विकास के नोटिस को भी स्वीकार कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को सेक्टर 4 की महिलाओं ने अलग से अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया सुबह से ही महिलाएं सड़कों पर आकर बैठ गई और आवास विकास के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सेटबैक को लेकर जो मांग सेक्टर 2 की महिलाओं की थी कि वह अपने मकानो में चल रही कॉर्मशियल गतिविधियां बंद कर देंगे लेकिन सेटबैक नहीं छोड़ सकते0 वही मांग अब सेक्टर 4 की महिलाओं की भी है। उनका भी कहना यही कहना है कि हमने कॉर्मशियल गतिविधियां बंद करदी हैं लेकिन सेटबैक वह नहीं छोड़ सकते क्योंकि उनके भी मकान छोटे हैं और इनमें सेटबैक की गुंजाइश नहीं है। आवास विकास दे चुका है नोटिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद द्वारा सभी 815 भूखंडों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिसमें से 105 नोटिस आवास विकास ने डाक से भी भेजें। उपयुक्त आवास विकास अनिल कुमार के अनुसार कोई भी नोटिस उनके पास वापस नहीं आया है सभी नोटिस मालिकों द्वारा रिसीव कर लिए गए हैं। जिस दिन टीम नोटिस चस्पा करने पहुंची थी तो सेक्टर 2 में ही उनका विरोध हुआ था जिसके बाद स्थिति को देखते हुए कुछ नोटिस डाक से भेजे गए थे। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से भी मिली थी महिलाएं सेक्टर 2 की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल बीते शनिवार सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विवेक नारायण शर्मा से भी मिला था जहां उन्होंने अपने सभी साक्ष्य दिए थे। बीते दिन उनकी याचिका भी सुप्रीम कोर्ट में दर्ज हो गई थी। जिसकी पैरवी भी सांसद अरुण गोविल के नेतृत्व में हो रही है। उन्होंने ही सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से महिलाओं को मिलवाया था और वही इस मामले की पैरवी भी कर रहे हैं। व्यापारियों में बने हैं गुट शास्त्री नगर के जिन 815 भूखंड स्वामियों को नोटिस मिले हैं उनमें भी गुटबाजी देखी जा रही है। पहले जो धरना सेंट्रल मार्केट के मुख्य बाजार में चलता था जिसके खत्म होने के बाद फिर सेक्टर 2 में इसकी शुरुआत हुई। अब मंगलवार को सेक्टर 4 में या धरना शुरू हुआ है जिसमें साफ तौर पर व्यापारियों की आपसी गुटबाजी देखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में नाले पर ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध:वामपंथी संगठनों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जान का खतरा बताया
    Next Article
    22 करोड़ से निखरी ऐतिहासिक धरोहर:अलीगढ़ के प्रतिष्ठित अचल सरोवर का कायाकल्प हुआ, लेजर शो और बोटिंग का ले सकेंगे आनंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment