Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 38 डिग्री तक पहुंचेगा दिन का तापमान:हवा की सामान्य गति कराएगी गर्मी का अधिक अहसास, वायु गुणवत्ता भी प्रभावित

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। तेज धूप निकलने के साथ सुबह से ही मौसम में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिन भी शहर में मौसम साफ रहा था, जिससे दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का प्रभाव देखने को मिला। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि जारी रह सकती है। हवा में नमी कम रहने और 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण दिन में गर्मी अधिक महसूस होगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मध्यम श्रेणी में रहा। मेरठ: 115 गंगानगर: 114 जयभीम नगर: 112 पल्लवपुरम: 119 बेगमपुल: 114 दिल्ली रोड: 117 तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए विशेषज्ञों ने दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। आने वाले दिनों में मौसम के और गर्म होने के संकेत हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, 3 घायल:फिरोजाबाद में हादसा, ट्रक क्षतिग्रस्त
    Next Article
    आशा भोसले को भारत रत्न देने की मांग:बलिया में डॉ. अरविंद उपाध्याय ने की संगीतमय श्रद्धांजलि के साथ अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment