Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कैंट कमांडोज् ने 6 विकेट से जीता मैच:वर्दित छोकर के शतक से 17 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का पहला मैच शनिवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले में मेरठ कैंट कमांडोज् ने शुभम स्मैशर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वर्दित छोकर ने शानदार नाबाद शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। टॉस जीतकर मेरठ कैंट कमांडोज् ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। शुभम स्मैशर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रियम गर्ग (13 रन) 15 के स्कोर पर प्रिंस यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बादल सिंह बालियान (5 रन) और काव्यांश अहलावत (0 रन) भी जल्दी आउट हो गए, दोनों को अंकुर शर्मा ने आउट किया। काव्य तेवतिया ने सन्नी भाटी के साथ 41 रन की साझेदारी की, लेकिन सन्नी भाटी (4 रन) स्टंप आउट हो गए। सक्षम राय ने काव्य तेवतिया का साथ दिया। शुभम स्मैशर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। मेरठ कैंट कमांडोज् की ओर से प्रिंस यादव ने 4 विकेट, अक्षु बाजवा ने 3 विकेट और अंकुर शर्मा ने 2 विकेट लिए। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ कैंट कमांडोज् के सलामी बल्लेबाज यशु प्रधान और वर्दित छोकर ने तेज शुरुआत की। वर्दित छोकर ने 54 गेंदों पर नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने 17 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अपनी शतकीय पारी के लिए वर्दित छोकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लीग का दूसरा मैच शनिवार शाम छह बजे से मेरठ सिविल लाइंस हीरोज और मेरठ साउथ वारियर्स के बीच खेला जाएगा। रविवार को लीग का एकमात्र मैच शाम छह बजे से मेरठ कैंट कमांडोज् और साकेत रॉयल चैंप्स के बीच होगा, जिसका सीधा प्रसारण आईआईएमटी के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में सऊदी हुकूमत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन:जन्नतुल बकी की तामीर के लिए निकाला जुलूस, लगे अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे
    Next Article
    हेल्थ एंड फिटनेस सोसायटी ने बताया आदर्श वजन का सूत्र:फिट इंडिया मूवमेंट कार्यशाला में पुरुषों-महिलाओं को मिली जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment