Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के शोभित विश्विधालय में BCA की छात्रा की मौत:बिहार की रहने वाली थी, कैंपस में हंगामा; छात्रों ने लगाया दबाव का आरोप

    5 hours ago

    2

    0

    मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की शोभित विश्विधालय में BCA की पढ़ाई करने वाली बिहार निवासी 20 वर्षीय छात्रा प्रिया ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर कॉलेज प्रबंधन छात्रा को लेकर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल लेकर पहुंचाष जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही सही जानकारी मिलेगी। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। हॉस्टल में लटकी मिली थी छात्रा जानकारी के अनुसार मृतका प्रिया (20 वर्ष) बिहार के छपरा की रहने वाली थी और बीसीए तीसरे वर्ष की छात्रा थी। वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की जानकारी सबसे पहले उसके भाई विशाल को हुई, जो उसी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है। उसने तुरंत प्रिया को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि छात्रों के अनुसार अस्पताल तक लाते समय वह जिनदा थी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना के समय कमरे में नहीं थीं बहनें बताया जा रहा है कि प्रिया की दो बहनें भी उसी हॉस्टल में रहती हैं, लेकिन घटना के समय वे कमरे में मौजूद नहीं थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल अस्पताल में रखवाया गया है। इस घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों में दहशत का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी छात्रा प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के छपरा की रहने वाली प्रिया मेरठ की शोभित यूनिवर्सिटी से बीसीए की पढ़ाई करती थी। वह अपने बहन रिया, ज्योति और भाई विशाल के संग कॉलेज कैंपस में बने हॉस्टल में रहती थी। पुलिस ने बताया कि रिया मृतका की सगी बहन है। जबकि, ज्योति उसकी चचेरी बहन है। तीनों ही एक ही कॉलेज से बीटेक करते हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों भाई बहन कॉलेज में थे। जबकि प्रिया कॉलेज नहीं गई थी। दोपहर करीब 12: 45 प्रिया के क्लासमेट उसे बुलाने पहुंचे तब हॉस्टल के रूम का दरवाजा भीतर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। तब क्लासमेट राजकुमार ने अन्य साथियों को कॉल कर पुलिस को बुलवा लिया। दरवाजा तोड़कर भीतर गई पुलिस प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर हॉस्टल के रूम का दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तब प्रिया उन्हें फंदे से लटकती मिला। आनन-फानन पुलिसकर्मियों ने प्रिया को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया में छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। फॉरेसिंक टीम ने बटोरे साक्ष्य प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के बाद फॉरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची। जहां कुछ साक्ष्य एकत्र किए गए है। उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता विष्णु कुमार भारतीय सेना में कार्यरत है। जबकि मां माला देवी गृहणी है। उनके तीनों ही बच्चों दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे पर स्थित शोभित यूनिवर्सिटी में पढ़ते है। छात्रों का फूटा गुस्सा घटना की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं और छात्रा पर पढ़ाई का दबाव बनाया जा रहा था। बहन की मौत की खबर सुनकर मृतका के भाई विशाल की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी पल्लवपुरम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा को मिली नई रफ्तार:SSP ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत 5 नई बाइक्स को दिखाई हरी झंडी
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क को मंजूरी:174 एकड़ में बनेगा मेगा प्रोजेक्ट,1000 करोड़ रुपये निवेश वाली कंपनियों को फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment