Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के सपा नेता ने लखनऊ महापौर का किया विरोध:मेयर के घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर चप्पल मारे, बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं

    3 hours ago

    2

    0

    समावाजदी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर विवादित टिप्पणी करने वाली लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल का सपा नेताओं ने विरोध किया। मेरठ से सपा नेता गौरव चौधरी ने बुधवार को लखनऊ मेयर के घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। गौरव चौधरी ने लखनऊ महापौर सुषमा खरकवाल के आवास के बाहर लगी उनकी नेम प्लेट पर चप्पलें बरसाईं। सपा नेता ने कहा कि लखनऊ मेयर ने अखिलेश जी की मां के लिए अपशब्द कहे हैं। वो असहनीय हैं। हम ये अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही गौरव चौधरी ने महापौर के आवास पर बाहर लगी उनकी नेमप्लेट पर चॉक चलाकर उनका नाम काट दिया। नारेबाजी करते हुए उस पर चप्पलें बरसाईं। इसके बाद सपा नेता ने ये पूरा वीडियो भी शेयर किया है। लखनऊ की मेयर ने ये कहा था लखनऊ की मेयर ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि अखिलेश ने उस महिला का अपमान किया है जिनकी कोख से इन्होंने जन्म लिया है। उस महिला का अपमान किया है जिस बहन की ऊंगली पकड़कर चले हैं, खड़े हुए हैं। उस बेटी का अपमान किया है, जब कभी किसी काम से थक-हारकर आए तो बेटी का चेहरा देखकर थकान चली जाती थी। अखिलेश बोले-अन्य महिला का अपमान न करें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के बयान पर कहा है कि अपनी राजनीतिक मजबूरीवश मेयर उनकी दिवंगत मां का नाम लेकर एक अन्य महिला का अपमान न करें। नारी के सम्मान में आपसे बस इतना आग्रह है। उन्होंने कहा है कि अगर आपके (खर्कवाल) के घर पर कोई बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे तो उनसे पूछ लीजिए कि उनका ये अति निंदनीय द्वेषपूर्ण बयान उचित है या नहीं। महिला ही जब महिला का अपमान करेगी तो कौन आपको नैतिक रूप से सही कहेगा। यहां बता दें कि परिसीमन बिल को लेकर सुषमा खर्कवाल ने कहा था कि अखिलेश यादव ने अपनी मां का अपमान किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जर्जर लोहे के गेट के नीचे दबकर दादी की मौत:बाराबंकी में पोती को छोड़ने आगनबाड़ी गई थी, निजी घर में संचालन से ग्रामीण नाराज
    Next Article
    शामली में राशन डीलर पर कालाबाजारी का आरोप:दुकान पर 289 क्विंटल राशन कम मिला, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment