Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा की संदिग्ध मौत:कैंपस में हंगामा, फंदा लगाने की आशंका; छात्रों ने लगाया दबाव का आरोप

    7 hours ago

    2

    0

    मेरठ की शोभित यूनिवर्सिटी में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बीसीए छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी छात्रा प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के छपरा की रहने वाली प्रिया मेरठ की शोभित यूनिवर्सिटी से बीसीए की पढ़ाई करती थी। वह अपने बहन रिया, ज्योति और भाई विशाल के संग कॉलेज कैंपस में बने हॉस्टल में रहती थी। पुलिस ने बताया कि रिया मृतका की सगी बहन है। जबकि, ज्योति उसकी चचेरी बहन है। तीनों ही एक ही कॉलेज से बीटेक करते हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों भाई बहन कॉलेज में थे। जबकि प्रिया कॉलेज नहीं गई थी। दोपहर करीब 12: 45 प्रिया के क्लासमेट उसे बुलाने पहुंचे तब हॉस्टल के रूम का दरवाजा भीतर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। तब क्लासमेट राजकुमार ने अन्य साथियों को कॉल कर पुलिस को बुलवा लिया। कमरे के भीतर गई पुलिस प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर छात्रों की मदद से पुलिस अंदर पहुंची तब प्रिया उन्हें फंदे से लटकती मिला। आनन-फानन पुलिसकर्मियों ने प्रिया को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया में छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। फॉरेसिंक टीम ने बटोरे साक्ष्य प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के बाद फॉरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची। जहां कुछ साक्ष्य एकत्र किए गए है। उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता विष्णु कुमार भारतीय सेना में कार्यरत है। जबकि मां माला देवी गृहणी है। उनके तीनों ही बच्चों दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे पर स्थित शोभित यूनिवर्सिटी में पढ़ते है। छात्रों का फूटा गुस्सा घटना की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं और छात्रा पर पढ़ाई का दबाव बनाया जा रहा था। बहन की मौत की खबर सुनकर मृतका के भाई विशाल की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी पल्लवपुरम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जून 2027 से पहले नहीं बढ़ेंगे वार्ड:जनगणना के चलते नगर निगम के अधिकार हैं फ्रीज,बराबर वार्डों को जोन में बांटने की थी तैयारी
    Next Article
    आजमगढ़ में अधिकारियों के साथ डीएम की बैठक:जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, तौहीद एजेंसी पर दर्ज हुआ मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment