Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के 43 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से:25, 26 व 27 अप्रैल को दो-दो पाली में होगी परीक्षा, 1.20 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शनिवार से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरु हो रही है। यहां 43 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं, जहां तीन दिन की छह पालियों में 1.20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट है। भर्ती माफियाओं पर नजर रखी जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक नजर डालते हैं परीक्षा पर होमगार्ड विभाग में 41,424 पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 25.32 लाख अभ्यर्थियों ने पूरे प्रदेश से आवेदन किये हैं। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं रखी गई है। अभ्यर्थी को परीक्षा में पास होने के लिए 100 में 20 अंक लाने अनिवार्य हैं। मेरठ जनपद में तीन दिन में 1.20 लाख अभ्यर्थी होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं। प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम नोडल अधिकारी व एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिन यह परीक्षा चलेगी, जिसकी प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। एक पाली में 20 हजार अभ्यर्थी नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में 1.20 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इस लिहाज से यहां एक पाली में 20 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। एक परीक्षा केंद्र पर 465 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था तैयार की गई है। निगरानी के लिए कड़े इंतजाम प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। यह कंट्रोल रूम जिला स्तर पर तैयार किए गए कंट्रोल रूम से अटैच रहेंगे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कक्ष निरीक्षक के अलावा स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक ही प्रवेश कर पाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नोडल अधिकारी (सुरक्षा) एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा छूटने के बाद जाम की स्थिति ना बने, इसको देखते हुए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने शादी का दबाव बनाया तो मार डाला:मुंह दबाकर जमीन पर पटका, गला घोंटा; प्रयागराज में प्रेमी का कबूलनामा
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:बंगाल चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान (रीपोल) की जरूरत नहीं पड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment