Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:बंगाल चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान (रीपोल) की जरूरत नहीं पड़ी

    4 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान के बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान (रीपोल) की जरूरत नहीं पड़ी। आयोग के मुताबिक, सभी 44,376 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान के दौरान के 44,376 पोलिंग स्टेशनों में से किसी पर भी रीपोल की सिफारिश नहीं की गई है। यह बयान इस बात का संकेत देता है कि पहले चरण का चुनाव कुल मिलाकर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। गौरतलब है कि पहले चरण में राज्य की कई विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में डॉक्टर ने तेज रफ्तार कार से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, 5 घायल दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर शाम को रिंग रोड पर एक अस्पताल के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पीड से आ रही कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे चालक और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया। घायलों को कार चालक ने ही तुरंत विनायक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, कार चला रहे व्यक्ति की पहचान डॉ. सिद्धार्थ के रूप में हुई है, जो रोहिणी के निवासी हैं और GB पंत अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट (रेडियोलॉजिस्ट) हैं। मुंबई में मंत्री गिरीश महाजन पर चिल्लाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज बीजेपी की रैली के कारण हुए ट्रैफिक जाम पर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को खरी-खोटी सुनाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में यह शिकायत अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते की बेटी जेन सदावर्ते ने दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में जेन सदावर्ते ने आरोप लगाया कि महिला ने हंगामा किया, अपशब्दों का इस्तेमाल किया, रैली में बाधा डाली और सार्वजनिक शांति भंग की। मंगलवार को हुई रैली के दौरान एक नाराज महिला ने मंत्री महाजन को उस समय घेर लिया था, जब वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। महिला ने सड़कों पर जाम लगाने को लेकर गुस्सा जताते हुए मंत्री को खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था- यहां से निकल जाइए, आप ट्रैफिक जाम कर रहे हैं। उसने यह भी सवाल उठाया कि रैली पास के खुले मैदान में क्यों नहीं की गई। इससे पहले, मंत्री गिरीश महाजन ने कहा था कि महिला का गुस्सा कुछ हद तक जायज था, लेकिन उसकी भाषा अनुचित थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके खिलाफ किसी कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा कस्टोडियल टॉर्चर केस में DSP बरी, 7 अन्य पर चलेगा ट्रायल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कस्टोडियल टॉर्चर मामले में कोर्ट ने DSP को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने DSP ऐजाज अहमद नाइक को आरोपों से मुक्त कर दिया, जबकि अन्य 7 आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चलाने का आदेश दिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, यह आदेश प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज मनजीत सिंह मनहास की अदालत ने शुक्रवार को दिया। यह मामला फरवरी 2023 में पुलिसकर्मी खुर्शीद अहमद चोहन के कथित कस्टोडियल टॉर्चर से जुड़ा है, जिसकी जांच CBI कर रही थी। CBI की चार्जशीट के अनुसार, पूछताछ के दौरान पीड़ित के जननांग और टेस्टिकल्स काट दिए गए थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल CBI से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि DSP के खिलाफ कोई prima facie केस नहीं बनता। फैसले में कहा गया कि अभियोजन पक्ष के सबूतों में कहीं भी यह संकेत नहीं है कि DSP ने कथित घटनाओं में सीधे तौर पर हिस्सा लिया। महाराष्ट्र के बीड़ में LPG सिलेंडर ब्लास्ट दो घर जलकर खाक, मृत्युभोज की तैयारी के दौरान हुआ हादसा महाराष्ट्र के बीड़ जिले में LPG सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट के बाद लगी आग में दो घर जलकर खाक हो गए। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बालासाहेब जाधव के घर पर उनकी पत्नी के निधन के दसवें दिन के कार्यक्रम के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे में अचानक आग भड़क गई, जिसने गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद लगी आग तेजी से फैल गई और मिट्टी-लकड़ी से बना जाधव का घर पूरी तरह जल गया। पास का एक और घर भी इस आग की चपेट में आ गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के 43 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से:25, 26 व 27 अप्रैल को दो-दो पाली में होगी परीक्षा, 1.20 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत
    Next Article
    परफ्यूम की बोतल के कारण भड़की आग, 4 जिंदा जले:कबाड़ गोदाम 4 घंटे में जलकर खाक, लोहे के पिलर तक पिघले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment