Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ 12वीं यूपी बोर्ड में वंशिका बनी जिला टॉपर:93.40% अंक किए हासिल, इंटरमीडिएट के 38,797 छात्रों ने दी थी परीक्षा

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ में 12वीं यूपी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार को आ गया है। मेरठ में एएस इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा वंशिका उपाध्याय ने 93.40% अंक लेकर मेरठ में बारहवीं की परीक्षा में जिला टॉप किया है। बता दें मेरठ में 38,797 छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। रिजल्ट परिषद् की वेबसाइट पर घोषित किया गया। वेस्ट यूपी के 17 जिलों के 10.34 लाख से अधिक यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार गुरुवार शाम 4 बजे समाप्त होगा। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम परिषद की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। परिणाम upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का वर्ष 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा। क्षेत्रीय बोर्ड सचिव मेरठ ज्योति प्रसाद ने बताया कि यह परीक्षा परिणाम परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है। दो दिन पहले आएगा परीक्षा परिणाम वर्ष-2025 में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गत 25 अप्रैल को जारी हुआ था। इस बार यह परीक्षा परिणाम 2 दिन पूर्व यानी 23 अप्रैल को घोषित होगा। जबकि इससे पूर्व वर्ष 2024 में परीक्षा परिणाम की घोषणा 20 अप्रैल को की गई थी। 17 जिलों के 10.34 लाख परीक्षार्थी बोर्ड में पंजीकृत 10.34 लाख परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में 10,34, 797 इनमें इंटरमीडिएट के 5,04,077 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मेरठ जिले में कुल 77,682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडिएट के 38797 परीक्षार्थी थे। मेरठ जिले में ये था 2025 का रिजल्ट मेरठ जिले में पिछले साल 2025 में बोर्ड परीक्षा में कुल 77,682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 38,797 छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी। इसमें एसडीएचटी एवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर के कार्तिकेय दीक्षित 92.20 प्रतिशत (461/500) अंक लेकर जिला टॉपर बने थे। इसी तरह हाईस्कूल में एएस इंटर कॉलेज, मवाना की वैष्णवी सिंघल 96.33 प्रतिशत (578/600) ने जिला टॉप किया था। 2025 में ये थे जिला टॉपर इंटरमीडिएट... 1.कार्तिकेय दीक्षित 92.20 प्रतिशत (461/500) एसडीएचटी एवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर, मेरठ। हाईस्कूल... 1.वैष्णवी सिंघल 96.33 प्रतिशत (578/600) एएस इंटर कॉलेज, मवाना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर कचहरी की तीसरी मंजिल से कूदकर वकील का सुसाइड:दो पेज का सुसाइड नोट वॉट्सऐप स्टेटस लगाया, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
    Next Article
    बेटियों का इंटरमीडिएट में भी जलवा बरकरार:अलीगढ़ में यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में लड़कों का ग्राफ 12% तक गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment