Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मर्सिडीज डील, शेयर ट्रेडिंग और 6 मोबाइल:एक्सिस बैंक मैनेजर सुसाइड केस में नया मोड़; 3 दिन बाद दोस्त की पत्नी सहित 5 पर FIR

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर सुसाइड मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने दोस्त की पत्नी पर लाखों की धोखाधड़ी आरोप लगाया है। खुर्रम नगर निवासी अदिया खातून के नाम पर लोन लेकर जैद ने 47 लाख की मर्सिडीज कार ली थी। जिसकी ईएमआई जैद दे रहे थे। 25 अक्टूबर 2025 को महिला ने गुडंबा थाने में खुद के नाम पर गलत तरीके से लोन लिए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद महिला ने बिना बताए 24.50 लाख की मर्सिडीज बेच दी। उसने 9.50 लाख रुपए ही जैद को दिए। आरोप है कि महिला जैद से पांच लाख रुपए वापस भी मांग रही थी। इसे लेकर वह परेशान था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले जानिए क्या था मामला ? गोरखपुर निवासी काजी अहमद जैद (40) लखनऊ में आदिल नगर कल्याणपुर गुडंबा में परिवार के साथ रहते थे। अलीगंज स्थित एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। 30 मार्च को सुबह 9 बजे घर की पहले मंजिल पर बने स्टोर रूम में 32 बोर की अवैध पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। गोली उनके बाएं कनपटी से घुसकर दाईं ओर निकल गई थी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घर में उनकी पत्नी थी, लेकिन उन्हें गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी थी। हालांकि उनके परिजनों को भी शक है कि वो राइट हैंडी थे फिर गोली उनके बाएं कनपटी पर कैसे लगी। परिवार ने दोस्त की पत्नी पर लगाया आरोप एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर काजी अहमद जैद के परिवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान परिवार ने दोस्त की पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। परिवार का आरोप है कि जैद ने दोस्त के साथ मिलकर एक मर्सिडीज गाड़ी ली थी। जो जैद के दोस्त की पत्नी के नाम पर थी। कुछ समय पहले दोस्त की मौत हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी ने बिना अनुमति गाड़ी बेच दी। जिसमें जैद का आधा हिस्सा था लेकिन उसे नहीं दिया। इसके चलते परेशान रहने लगे थे। इसके अलावा भी कई अन्य आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच हो रही है। तलाशी के दौरान मिले 6 मोबाइल काजी अहमद जैद की गाड़ियों की तलाशी के दौरान एक कार से 6 मोबाइल मिले हैं। शुरुआती जांच में कुछ मोबाइल में शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी गतिविधियां सामने आई हैं। सभी मोबाइल नंबरों, कॉल डिटेल, मैसेज और व्हाट्सऐप चैट खंगाले जा रहे हैं। बैंक से जानकारी भी जुटाई जा रही है। उनके ट्रांजेक्शन से काफी कुछ पता चलने की उम्मीद है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले जैद की आखिरी बार किससे बात हुई थी। इन सब जानकारियों के मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता लग सकता है। पहले लगा था फर्जीवाड़े का आरोप पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले जैद पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक ग्राहक के नाम पर कार लोन लेने का आरोप लगा था। इस मामले में गुडंबा थाने में शिकायत भी हुई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। एक सहकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जैद आत्महत्या करने वालों में नहीं था। उसके ऊपर अचानक से कोई दबाव आया होगा, जिसका जिक्र वह किसी से नहीं कर पाया। बैंक ट्रांजेक्शन से वजह तलाशने में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार मोबाइल के साथ ही जैद के बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन की भी जांच की जाएगी। आशंका है कि शेयर ट्रेडिंग में नुकसान के चलते वह कर्ज में तो नहीं डूबे थे। यह भी खंगाला जा रहा है कि उनके कितने बैंकों में खाते थे और लेनदेन का पैटर्न क्या था? अकाउंट में कहां से रुपए का लेनदेने हो रहा था। ……………. इससे संबंधित ये खबर भी पढ़िए… डिप्टी बैंक मैनेजर की कार से मिले 6 मोबाइल: शेयर ट्रेडिंग-बैंक ट्रांजेक्शन खंगाल रही पुलिस, लखनऊ में गोली मारकर सुसाइड किया था गुडंबा के आदिल नगर में एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर काजी अहमद जैद (34) के आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने उनके 6 मोबाइल मिले हैं। उनमें शेयर मार्केट में पैसा लगे होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इन मोबाइलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। उनके बैंक के ट्रांजेक्शन भी खंगाल रही है। हालांकि, उनके 6 मोबाइल रखने की जानकारी परिजनों को नहीं थी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में विंध्याचल धाम पीपा पुल 15 दिन में क्षतिग्रस्त,:विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 24 घंटे में सही करने की चेतावनी
    Next Article
    केशव मौर्य बोले, भाजपा ही वर्तमान, भाजपा ही भविष्य:सपा का सूर्य अस्त, बंगाल में TMC खत्म, असम में फिर भाजपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment