Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 प्रति लीटर तक महंगा, ईरान की ओर बढ़ रहे 3 अमेरिकी वॉरशिप; यूपी में 4 साल बाद होगी TET परीक्षा

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत में मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के असर की रही। देश में प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 प्रति लीटर तक महंगा हो गया। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी में TET एग्जाम की तारीखों को लेकर है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 प्रति लीटर तक महंगा, भोपाल में दाम 117 रुपए प्रति लीटर तक हुए मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है। भोपाल में इसकी कीमत बढ़कर करीब 117 रुपए पहुंच गई है। इसके अलावा इंडियन ऑयल ने अपने इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत में भी 25% की बढ़ोतरी की है। इसके दाम ₹87.67 प्रति लीटर से बढ़कर अब ₹109.59 प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि, सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में 19% बढ़ोतरी की है। यूजर्स को हर ऑर्डर पर ₹12.50 के बजाय अब ₹14.90 यानी ₹2.40 ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। जोमैटो रोजाना 20 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है। उधर, भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर 93.24 पर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. ईरान की ओर अमेरिका 3 वॉरशिप भेज रहा, इन पर 2200 सैनिक मौजूद ईरान की ओर अमेरिका अपने 3 वॉरशिप भेज रहा है। USS त्रिपोली, USS सैन डिएगो और USS न्यू ऑरलियंस पर करीब 2200 सैनिक तैनात हैं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प सरकार ईरान के खार्ग आइलैंड पर कब्जे की योजना बना रही है। ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई। ट्रम्प ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका के बिना यह गठबंधन सिर्फ कागजी शेर है। जंग में साथ नहीं दिया तो इसे याद रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 3. काशी के यूपी कॉलेज में BSC छात्र की हत्या, सीने पर चढ़कर गोलियां मारीं; साथियों ने पथराव किया वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्र क्लासरूम के बाहर फर्श पर पड़ा है। आरोपी छात्र उसके सीने पर चढ़कर गोली मार रहा है। आरोपी भी इसी कॉलेज का छात्र है। कूड़े में पिस्टल फेंककर भागा आरोपी: हत्या के बाद आरोपी पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कला और सामाजिक विज्ञान संकाय के बाहर हुई। घायल छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए छात्रों ने तोड़फोड़ की: साथी की हत्या से गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया। कैंपस के अंदर कुर्सियां तोड़ डालीं। बाहर दुकानों में तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कॉलेज का मेन गेट बंद करा दिया। आसपास की 150 से अधिक दुकानों को भी बंद करा दिया। सात थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर… 4. यूपी TET परीक्षा जुलाई में होगी, फॉर्म फीस 800 रुपए बढ़ाई; 4 साल से इंतजार कर रहे थे अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शुक्रवार को प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए UP-TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। 27 मार्च से भरे जाएंगे फॉर्म: परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को होगी। ऑनलाइन एप्लिकेशन 27 मार्च से भरे जाएंगे। फॉर्म और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है। इस बार जनरल और ओबीसी के लिए फॉर्म फीस 2 हजार रुपए है। पिछली बार की तुलना में 800 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। 4 साल बाद होने जा रहा एग्जाम: फॉर्म में सुधार और शुल्क समाधान की आखिरी तारीख 1 मई तय की गई है। आयोग ने इस बार TET में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की व्यवस्था लागू की है। यूपी में TET परीक्षा 4 साल बाद होने जा रही है। 28 नवंबर, 2021 को परीक्षा लीक हो जाने के कारण निरस्त कर दी गई थी। काफी जद्दोजहद के बाद यह परीक्षा 21 जनवरी, 2022 को कराई गई थी। इसके बाद से अभी तक यह परीक्षा नहीं हो सकी थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा के इंतजार में हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. ममता का ऐलान- SC-ST महिलाओं को हर महीने ₹1700 देंगे, बाकी को ₹1500 मिलेंगे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC का घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने का वादा किया है। अभी उन्हें ₹1000 हर महीने मिलते हैं। वहीं SC/ST महिलाओं को ₹1700 प्रति माह दिया जाएगा। अभी SC/ST महिलाओं को ₹1200 रुपए मिलते हैं। इसके अलावा ममता ने बेरोजगार युवाओं को ₹1500 प्रति माह देने का ऐलान किया है। अब पढ़िए TMC के 10 अहम चुनावी वादे... पढ़ें पूरी खबर... 6. धुरंधर 2 ने तोड़ा शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड, पहले दिन ₹97 करोड़ कमाए ‘धुरंधर 2’ ने शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले दिन 97 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए। 2023 में जवान ने ओपनिंग डे पर पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में 47 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 144 करोड़ रुपए पहुंच गई। ‘धुरंधर 2’ फिल्म 3 घंटे 49 मिनट लंबी है: यह 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले 2003 में आई जेपी दत्ता की ‘एलओसी कारगिल’ 4 घंटे 15 मिनट के साथ सबसे लंबी फिल्म थी। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। पढ़ें पूरी खबर... 7. रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की मालदीव में बोट पलटी, घायल हुए; इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए गए रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में हादसे का शिकार हो गए हैं। मालदीव के फेलिधू के पास गुरुवार रात 11 बजे उनकी स्पीडबोट समुद्र में पलट गई, जिसमें सिंघानिया को चोटें आई हैं। इलाज के लिए मुंबई लाया गया है: गौतम सिंघानिया को एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हादसे के समय बोट पर सिंघानिया के साथ 6 और लोग सवार थे, जिनमें से एक भारतीय समेत दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: सरकार बोली- LPG की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालत चिंताजनक: हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, 7500 कंज्यूमर PNG पर शिफ्ट हुए (पूरी खबर पढ़ें) स्पोर्ट्स: वनडे वर्ल्डकप के लिए सिलेक्टर्स की नजर IPL पर: 20 इंडियन प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट, मैच के दौरान परफॉर्मेंस-फिटनेस ट्रैक की जाएगी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: सरकार ने 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए: इनमें ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग प्लेटफॉर्म भी शामिल; अब तक 8400 प्लेटफॉर्म बंद (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: दिल्ली दंगा में आरोपी शरजील इमाम तिहाड़ से बाहर आया: 10 दिन की अंतरिम जमानत मिली; 6 साल से जेल में बंद हैं (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: राजस्थान में ओले; एमपी-यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में बदलाव के चलते अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में मौसम बदला (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: रूसी इनपुट पर NIA ने पकड़े थे अमेरिकी-यूक्रेनी नागरिक: म्यांमार सीमा पर हथियारबंद गुटों को ट्रेनिंग दी; ग्रुप में 14-15 लोग, अन्य की तलाश जारी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: गुजरात में गैस की किल्लत, प्रवासी मजदूर गांव लौट रहे: लोग बोले- सिलेंडर ₹5 हजार में मिल रहा, फ्लैट में चूल्हा नहीं जला सकते (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... 243 चावल के दानों पर लिखी हनुमान चालीसा छत्तीसगढ़ की रायपुर की 18 साल की आरुषि श्रीवास्तव ने 243 चावल के दानों पर हनुमान चालीसा लिखकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। रुचि रखने ने सिर्फ दो दिन में पेन और ब्रश के जरिए चावल के उपर हनुमान चालीसा लिखी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: क्या भारत में पकड़ा गया मैथ्यू CIA का एजेंट; मिजोरम से म्यांमार में ड्रोन पहुंचाए, नॉर्थ-ईस्ट में 'ईसाई देश बनाने की साजिश' भास्कर इन्वेस्टिगेशन: बिहार के होटल-रेस्टोरेंट में श्मशान का कोयला: तंदूरी रोटी-चिकन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल, रिपोर्टर के सामने चिता से निकाला पेरेंटिंग- 10 साल की बेटी एकदम मुंहफट है: जो मुंह में आए, बोल देती है, ये उसकी साफगोई है या संवेदना की कमी, उसे कैसे समझाएं जरूरत की खबर- नवरात्रि में खाएं टेस्टी और हेल्दी फलाहार: न्यूट्रिशन से भरपूर 12 रेसिपीज, व्रत का खाना हेल्दी बनाने के 8 टिप्स ब्लैकबोर्ड- सिर्फ पीरियड्स में नहा पाती हैं महिलाएं: कम खाती हैं, ताकि शौच न जाना पड़े; बोलीं- नमक के खेत में ही पैदा हुए, इसी में मर जाएंगे 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वाले सतर्कता और धैर्य से बिगड़ते काम संभाल सकते हैं। धनु राशि वाले मेहनत के दम पर लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश से 40 करोड़ की अफीम फसल बर्बाद:UP के 25 जिलों में गेहूं-सरसों खेतों में गिर गईं; किसान बोले- हम बर्बाद हो गए
    Next Article
    मिट्‌टी में मिला अतीक अहमद जिंदा हुआ:व्रत में साहब पूड़ी पचा नहीं पाए; गुरुजी को अब अग्निपरीक्षा देनी ही पड़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment