Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान जंग रोकने को लेकर बैठक आज; यूपी में 2 करोड़ वोटर्स के नाम कटे, दावा- वॉट्सएप प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा

    2 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान जंग रोकने को लेकर बैठक आज है, लेकिन शायद बात न बन पाए। वहीं, यूपी में 2 करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि मस्क ने क्यों कहा कि वॉट्सएप आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पाकिस्तान में US-ईरान जंग रोकने को लेकर बैठक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति इस्लामाबाद पहुंचे अमेरिका-ईरान जंग रोकने को लेकर बैठक पाकिस्तान में आज बैठक होगी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। हालांकि, ईरानी डेलिगेशन अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा है। लेबनान में जारी इजराइली हमलों से ईरान नाराज है: इसी वजह से वह अमेरिका से बातचीत नहीं करना चाहता। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर डील नहीं होती तो अमेरिका फिर से हमला करेगा। इस पर ईरान ने कहा कि हमारी उंगली भी ट्रिगर पर है। पढ़ें पूरी खबर... 2. यूपी SIR फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम कटे, अब 13.39 करोड़ बचे यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। राज्य में वोटर्स की संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ हो गई है। SIR से पहले अक्टूबर 2025 में यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे। लखनऊ में सबसे ज्यादा वोट कटे: राज्य की राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाता कम हुए हैं। डिप्टी CM पाठक की सीट लखनऊ कैंट विधानसभा से 34% वोटर कम हुए हैं। प्रयागराज में 8.26 लाख, कानपुर में 6.87 लाख, आगरा में 6.37 लाख और गाजियाबाद में 5.74 लाख मतदाता कम हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3. मस्क बोले- वॉट्सएप आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा, टेलीग्राम CEO ने एन्क्रिप्शन फ्रॉड बताया इलॉन मस्क और टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने वॉट्सएप की प्राइवेसी पर सवाल उठाए हैं। मस्क ने कहा कि वॉट्सएप पर भरोसा नहीं किया जा सकता, वह आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा है। वहीं, डुरोव ने इसे इतिहास का सबसे बड़ा 'एन्क्रिप्शन' फ्रॉड बताया। मेटा ने आरोपों को खारिज किया: अमेरिका की एक अदालत में दावा किया गया है कि वॉट्सएप यूजर्स के मैसेज डेटा को तीसरी पार्टियों से शेयर करता है। हालांकि, मेटा ने आरोपों को गलत बताया है। पढ़ें पूरी खबर... 4. वृंदावन में यमुना में नाव डूबने से 10 पर्यटकों की मौत, सभी पंजाब के रहने वाले यूपी के वृंदावन में यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरी एक नाव पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 7 महिलाएं हैं। सभी पर्यटक पंजाब से आए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाव ओवरलोड थी और किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। पूरा मामला समझिए: नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। उस वक्त हवा करीब 40kmph स्पीड से चल रही थी। इस वजह से नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक कंट्रोल खो बैठा और नाव पलट गई। जिस जगह हादसा हुआ, वहां करीब 25 फीट पानी था। नाव पप्पू निषाद चला रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 5. बंगाल में BJP का ‘भरोसे का पत्र’ जारी, सरकार बनते ही UCC लागू करने का वादा BJP ने पश्चिम बंगाल के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। इसमें महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक मदद देने का वादा किया गया है। साथ ही सरकार बनने के पहले 6 महीनों में UCC लागू करने की बात कही गई है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में 7वां वेतनमान देने की घोषणा की गई। शाह बोले- ममता भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं: उन्हें बंगाल के लोगों की चिंता नहीं है। इस पर ममता बनर्जी ने कहा- 'सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन BJP पर नहीं।' पढ़ें पूरी खबर... 6. जस्टिस यशवंत वर्मा का पद से इस्तीफा, घर में 500 के नोटों के बंडल जले मिले थे जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की वजह नहीं बताई, लेकिन कहा कि इस पद पर काम करना उनके लिए गर्व की बात रही। दरअसल, 4 मार्च 2025 को जस्टिस वर्मा के घर में आग लग गई थी। इस दौरान उनके घर से जले नोटों के बंडल मिले थे। विवाद बढ़ने के बाद उनका तबादला दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया था। उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ली थी, लेकिन उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने जस्टिस वर्मा को दोषी माना: सुप्रीम कोर्ट के चीफ संजीव खन्ना ने 22 मार्च को जस्टिस वर्मा पर लगे आरोपों की इंटरनल जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसने 4 मई को CJI को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें जस्टिस वर्मा को दोषी ठहराया गया था। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... फोन चुराने फ्लाइट से आते थे चोर गुजरात पुलिस ने ऐसे चोरों को पकड़ा है, जो फ्लाइट से एक जगह से दूसरे जगह जाकर चोरी करते थे। दो आरोपियों के पास से 21 मोबाइल मिले हैं। ये क्रिकेट स्टेडियम, मेट्रो, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे इलाकों में एक्टिव थे। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों का रुका काम बनने और आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। कुंभ राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भिवानी की महिला की वृंदावन नाव हादसे में मौत:लुधियाना में मायका, उन्हीं संग दर्शन करने का प्लान बनाया, सोनीपत से बस में चढ़ी
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:SIR में सबसे ज्यादा कल्याणपुर-कैंट में वोटर कटे, रेप का आरोपी भाजपा नेता अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment