Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:SIR में सबसे ज्यादा कल्याणपुर-कैंट में वोटर कटे, रेप का आरोपी भाजपा नेता अरेस्ट

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कानपुर में कुल 6 लाख 87 हजार 201 वोटरों का नाम काट दिए गए हैं। किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में है। कल्याणपुर इलाके में एसीएमओ की टीम ने कई प्राइवेट अस्पतालों पर छापेमारी की। दो अस्पतालों को सीज कर दिया, जबकि दो अन्य के ऑपरेशन थिएटर बंद करा दिए। जांच में मानकों में खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई। नजीराबाद में किशोरी को शादी का झांसा देकर भाजपा नेता ने रेप किया। आरोपी भाजपा का सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा पांडेय है। उसने नाबालिग को होटल ले जाने के लिए उसका फर्जी दस्तावेजों से उम्र बढ़वा कर आधार कार्ड बनवाया। किशोरी के परिजनों ने भाजपा नेता, उसके पिता और भाई समेत 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, आरोपी नेता को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। उधर, बाबूपुरवा के बगाही स्थित एक गेस्ट हाउस में पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान एक शातिर युवक मेहमान बनकर घुसा। जेवर, 30 हजार रुपए कैश और कपड़ों से भरा बैग लेकर भाग गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें– 1ः SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 6 लाख 87 हजार 201 वोटरों के नाम कटे कानपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 10 विधानसभा में कुल 6 लाख 87 हजार 201 वोटरों के नाम कटे हैं। पहले वोटरों की संख्या 35 लाख 38 हजार 261 थी, जो अब घटकर 28 लाख 51 हजार 60 रह गई है। इसमें सबसे ज्यादा कल्याणपुर, कैंट और महाराजपुर विधानसभा में वोटर्स के नाम कटे हैं। तो वहीं बिठूर और घाटमपुर विधानसभा में सबसे कम वोटर्स के नाम कटे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2ः कानपुर में असम सीएम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका, मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी किए जाने पर किया विरोध कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका और नारेबाजी की। शुक्रवार को महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता बारादेवी चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमान नें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसका पार्टी विरोध करती है। पढ़ें पूरी खबर…. 3ः किडनी कांड के बाद 2 अस्पताल सीज, 2 के ऑपरेशन थियेटर बंद कराए कानपुर में किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग का सख्त एक्शन जारी है। कल्याणपुर इलाके में एसीएमओ की टीम ने कई निजी हॉस्पिटलों पर छापेमारी कर दो अस्पतालों को सीज कर दिया, जबकि दो अन्य के ऑपरेशन थिएटर बंद करा दिए गए। जांच के दौरान मानकों में खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई और टीम अब भी जांच में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में 200 से अधिक अस्पताल संचालित हैं, जिनमें आगे भी कार्रवाई हो सकती है। 4ः कानपुर बना यूपी का 'जामताड़ा', तमिलनाडु से नेपाल तक ठगी, महिलाएं सपोर्ट करतीं कानपुर में पुलिस ने 20 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये रेउना के रठिगांव, समाजनगर, लक्ष्मनपुर, बड़ेला और आदिगांव के रहने वाले हैं। ये गांव साइबर ठगी का हॉटस्पॉट बन चुके हैं। यहां हर घर में ठगी का काम किया जाता है। ठगी के चलते इस इलाके को ‘यूपी का जामताड़ा’ कहा जाने लगा है। पुलिस का कहना है कि जब भी टीम कार्रवाई के लिए पहुंचती है, तो गांव की महिलाएं आरोपियों को बचाने के लिए सामने आ जाती हैं। यहां पुलिस को कार्रवाई करने के लिए करीब 3 महीने तक फील्ड एक्सरसाइज करनी पड़ी। फिर 6 अप्रैल को पुलिस ने चारों ओर से गांव को घेरकर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी दूसरे के नाम पर सिम कार्ड खरीदते थे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खुलवाते थे। पढ़ें पूरी खबर... 5ः बाबूपुरवा में पार्टी में घुसा युवक, जेवर-रुपयों से भरा बैग लेकर भागा, CCTV में कैद कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही इलाके में गुरुवार को गेस्ट हाउस में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान शातिर युवक मेहमान बनकर घुसा और जेवर व नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। आरोपी करीब दो घंटे तक पार्टी में मौजूद रहा, खाना-पीना किया और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर निकल गया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मुर्गा बाजार निवासी मेराज अहमद ने बताया कि सिटी पैलेस गेस्ट हाउस में उनकी बेटी की चौथी का कार्यक्रम चल रहा था, तभी अज्ञात युवक मेहमान बनकर अंदर आया और नजर बचाकर बैग पार कर दिया। बैग में करीब 30 जोड़ी कपड़े, 30 हजार रुपये नकद और जेवर रखे थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें युवक बैग लेकर जाता दिख रहा है। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर... 6ः फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया में 5 दिन से बिजली संकट, 60 फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप, 50 करोड़ का नुकसान कानपुर शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र फजलगंज में शनिवार को आंधी-बारिश के बाद भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई है। तूफान में टूटे बिजली के खंभों और तारों के कारण क्षेत्र की करीब 400 में से 60 छोटी-बड़ी इकाइयों में कामकाज ठप पड़ा है। उद्यमियों का दावा है, कि इस बिजली संकट के कारण अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का टर्नओवर प्रभावित हो चुका है। कई फैक्ट्री मालिकों ने काम न होने के कारण लेबर की छुट्टी कर दी है, वहीं कुछ इकाइयां भारी खर्च उठाकर जनरेटर के भरोसे काम चलाने को मजबूर हैं। पढ़ें पूरी खबर... 7ः नजीराबाद में किशोरी से रेप करने वाला भाजपा नेता अरेस्ट, होटल में कमरा न मिलने पर बनवाया फर्जी आधार कार्ड कानपुर के नजीराबाद क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा से जुड़े एक पदाधिकारी पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया और होटल ले जाने के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसकी उम्र बढ़ाकर आधार कार्ड बनवाया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समेत उसके पिता, भाई और अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां के मुताबिक, आरोपी अनुभव पांडेय उर्फ कृष्णा पांडेय ने पहले होटल में कमरा न मिलने पर फर्जी आधार कार्ड बनवाया और फिर जीटी रोड स्थित एक होटल में वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि उसने फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और लगातार शोषण करता रहा। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 8ः पनकी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर केबिन में फंसा, गैस कटर से गाड़ी काटकर बाहर निकाला कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात भौती हाईवे पर ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर से केबिन काटकर बाहर निकाला। गंभीर हालत में पहले उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे वाले ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है और पुलिस उसके मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार, दोनों ट्रकों को हटाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 9ः CSJMU में 10वीं पास को मिलेगा इंजीनियरिंग में एडमिशन, डिप्लोमा और BTech दोनों के लिए एडमिशन शुरू कानपुर के सीएसजेएमयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की 30 सीटों पर 10वीं की मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलेगा, जिसकी सालाना फीस 45,200 रुपये तय की गई है। वहीं चार वर्षीय बीटेक कोर्स में 90 सीटें हैं, जिसमें प्रवेश JEE Main की मेरिट के आधार पर होगा और वार्षिक फीस करीब 90,200 रुपये है। विभाग में छात्रों को थर्मोडायनेमिक्स, हीट ट्रांसफर, मास ट्रांसफर और प्रोसेस डिजाइन जैसे विषयों के साथ CHEMCAD, ASPEN Plus, ANSYS और MATLAB जैसे सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही रिएक्शन इंजीनियरिंग, प्रोसेस कंट्रोल और यूनिट ऑपरेशन की लैब्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है। पढ़ें पूरी खबर... 10ः कॉन्स्टेबल से बने अफसर, IPS के सिग्नेचर ने बदली किस्मत:कानपुर में आशीष ने कहा- कई बार फेल हुआ, अधिकारियों की सलाह से यहां तक पहुंचा ‘मैं UPSC में तीन बार और पीसीएस में कई बार असफल रहा। काम के तनाव से पढ़ाई नहीं हो पा रही थी और मैं निराश हो गया था, तभी मैं IPS सुमित सुधाकर रामटेके से मिला। उन्होंने समझाया कि रोज सिर्फ 3-4 घंटे पढ़ाई भी काफी है और मुझे पढ़ाई के लिए छुट्टियां दीं। उनकी सलाह से आज मैं इस मुकाम तक पहुंच पाया।’ यह कहना है कानपुर कमिश्नरेट पुलिस में तैनात कांस्टेबल आशीष शुक्ला का। आशीष ने UPPSC कामर्शियल टैक्स ऑफीसर (CTO) कैटेगरी में 41वीं रैंक हासिल करने के साथ GST ऑफीसर बने। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय DCP वेस्ट एसएम आसिम काबिदी, IPS सुमित सुधाकर रामटेके, IPS शिवा सिंह को दिया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान जंग रोकने को लेकर बैठक आज; यूपी में 2 करोड़ वोटर्स के नाम कटे, दावा- वॉट्सएप प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा
    Next Article
    झांसी में महिला ने युवक को चप्पल से पीटा…VIDEO:3 लाख की बाइक पर सवार था, कमेंटबाजी करने पर बीच बाजार धुनाई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment