Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद किया; पाकिस्तानी शेयर मार्केट ने रचा इतिहास, शंकराचार्य को धमकी- अतीक की तरह मारेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर अमेरिका के दावे से जुड़ी रही। उसने कहा कि ईरान के भीख मांगने पर सीजफायर हुआ। दूसरी बड़ी खबर पाकिस्तानी शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी तेजी को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. अमेरिका बोला- ईरान के भीख मांगने पर सीजफायर किया, लेकिन परमाणु बम नहीं बनाने देंगे इजराइल ने लेबनान में कई जगहों पर एयरस्ट्राइक की। इन हमलों में 254 लोग मारे गए और 1,165 लोग घायल हो गए। इजराइली हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद कर दिया है। ईरान का कहना है कि सीजफायर प्लान में लेबनान में भी हमला न करने की शर्त थी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि कि ईरान के साथ सीजफायर प्लान में हिजबुल्लाह शामिल नहीं है। अमेरिका का दावा- ईरान के भीख मांगने पर सीजफायर किया: इसी वजह से 2 हफ्तों के लिए युद्धविराम हुआ। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि हम किसी भी हालत में ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देंगे। खबर से जुड़े 3 अहम अपडेट्स… पूरी खबर पढ़ें... 2. पाकिस्तानी शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी तेजी, मार्केट 14000 अंक चढ़ा अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद पाकिस्तान के शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी तेजी आई है। कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE) 14,162 अंक यानी 9.34% बढ़कर 165,836 पर बंद हुआ। तेजी के बाद कुछ समय के लिए ट्रेडिंग रोक दी गई। इससे पहले 2 मार्च को शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट आई थी, तब मार्केट16,089 अंक गिरा था। कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आया: सीजफायर के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आ गया है। तेल के दाम करीब 15% गिरकर 94.27 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं। यह 6 साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। 7 अप्रैल को क्रूड ऑयल की कीमत 109.27 डॉलर प्रति बैरल थी। वहीं, जंग शुरू होने से पहले 28 फरवरी को कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल था। पूरी खबर पढ़ें... 3. BJP का आरोप- आरजी कर रेप-मर्डर पीड़िता की मां से बदसलूकी, प्रचार के दौरान हमले की कोशिश कोलकाता रेप-मर्डर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। वो बंगाल की पानीहाटी सीट से बीजेपी उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान TMC के लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिसमें BJP के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन भरा: CM ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन भरा। भाजपा ने इसी सीट से सुवेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सुवेंदु नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे है। 2021 में उन्होंने ममता को यहां से हराया था। पूरी खबर पढ़ें... 4. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, कहा- जैसे अतीक को मारा, वैसे ही मारना है स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें भेजे गए ऑडियो मैसेज में कहा गया कि जैसे अतीक अहमद को मारा गया था, वैसे ही उन्हें भी मार दिया जाएगा। इन ऑडियो में 33 बार गालियां भी दी गई हैं और कहा गया है कि उनकी यात्रा के दौरान हमला किया जाएगा। 1 अप्रैल को ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर पहले एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसे बाद में ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद 6 अप्रैल की रात 9:55 और 9:56 बजे दो वॉइस मैसेज भेजे गए। ज्योतिष्पीठ ने बुधवार को ये दोनों ऑडियो जारी करके मामले की जांच की मांग की है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद “गोमाता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत 3 मई से उत्तर प्रदेश में उनकी “गविष्ठी यात्रा” शुरू होने वाली है, जिसमें वे लोगों को गायों की सुरक्षा और उनके लिए आश्रय (गोधाम) बनाने के बारे में जागरूक करेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 5. अखिलेश बोले- कालीन, कोडीन के बाद किडनी भाई भी मिले, कानपुर के कांड पर OTT आएगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कालीन भाई, कोडीन भाई और कानपुर आते-आते किडनी भाई भी मिल गए हैं। भाजपा सरकार में यहां किडनी निकाली जाती है। जांच होगी तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा। अब लगता है किडनी कांड पर भी कोई नई OTT आ जाएगी। कानपुर को बदनामपुर बना दिया गया है। बिना नाम लिए योगी की फिल्म पर तंज किया: अखिलेश यादव बुधवार को कानपुर में अपने सिक्योरिटी गार्ड रंजन पहलवान के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आए थे। उन्होंने कहा- धुरंधर फिल्म के पोस्टर किसने और कहां लगाए, यह भाजपा वाले ही बता सकते हैं। भाजपा वालों की तो कई फिल्में रिलीज होते ही फ्लॉप हो गईं। पूरी खबर पढ़ें… 6. उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में भी ओले गिरे; 7 दिन में UP में आंधी से 15 की मौत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है। यूपी-राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। यूपी में पिछले हफ्ते आंधी-बिजली से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झाड़खंड, पश्चिम बंगाल में आज के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, इस साल मानसून में 6% कम बारिश का अनुमान। पूरी खबर पढ़ें... 7. चांदी ₹13 हजार बढ़कर ₹2.44 लाख पर पहुंची, सोना ₹3 हजार महंगा हुआ सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, एक किलो चांदी 13 हजार रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। चांदी इस साल 14 हजार रुपए महंगी हुई है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... श्रीलंका से भारत तैरकर आएगा एक बच्चा रांची का 7 साल का इशांक समुद्र में तैरकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। वह 30 अप्रैल को श्रीलंका के तलैमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक करीब 30 किलोमीटर का सफर तैरकर तय करेगा। ढाई साल की उम्र से तैराकी कर रहा इशांक रोज 4-5 घंटे अभ्यास करता है। 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि के लोग बिजनेस बढ़ाने की योजना पर काम कर सकते हैं। मकर राशि वालों को तरक्की मिलने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- केन्या में चींटी बेचकर करोड़पति बन रहे लोग:श्रीलंका से भारत तैरकर आएगा एक बच्चा; महिलाओं के कपड़ों पर लगेगा अर्थ टैक्स
    Next Article
    पानी खोजते-खोजते भड़के BJP विधायक:यादवों के लिए दहाड़े अखिलेश के राजभर; दिल्ली से टिकट लेकर लौटेंगी मैडम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment