Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    333 कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश:फार्मर रजिस्ट्री आईडी न बनाने पर CDO ने दिए निर्देश, 54 लेखपालों का रोका गया वेतन

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में फार्मर रजिस्ट्री आईडी न बनाने के मामले में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने 333 कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी (DM) आशुतोष कुमार द्विवेदी ने भी शून्य प्रगति पाए जाने पर 54 लेखपालों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने इस संबंध में राजस्व विभाग, कृषि विभाग, डीसी मनरेगा और डीपीआरओ को पत्र जारी किए हैं। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम एक अभियान के तहत चल रहा है, जिसमें पंचायती राज विभाग, मनरेगा, राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि 333 कर्मचारियों की कार्य प्रगति शून्य है। इनमें 24 रोजगार सेवक, 32 ग्राम पंचायत सचिव, 212 पंचायत सहायक, 57 लेखपाल और कृषि विभाग के आठ कर्मचारी शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने डीसी मनरेगा को निष्क्रिय 24 रोजगार सेवकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। वहीं, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सात अप्रैल को शून्य प्रगति दिखने पर 54 लेखपालों का एक दिन का वेतन रोका। इनमें तहसील सदर क्षेत्र के 26, अमृतपुर क्षेत्र के तीन और तहसील कायमगंज क्षेत्र के 25 लेखपाल शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    150 से ज्यादा बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी:नौकरी का झांसा देकर वसूले 1-1.25 लाख, फर्जी NGO पर मुकदमा
    Next Article
    बदायूं एचपीसीएल प्लांट का संचालन इस सप्ताह शुरू:मशीनों की सफाई, कर्मचारियों की भर्ती पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment