Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान के प्रस्ताव पर ट्रम्प को भरोसा नहीं; राजस्थान रॉयल्स ₹15,660 करोड़ में बिकी; रेसलर विनेश बोलीं- बृजभूषण सिंह को मिला फ्री हैंड

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, ईरान के शांति प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को भरोसा नहीं है। उधर, नेपाल ने भारतीय इलाके लिपुलेख दर्रे को अपना हिस्सा बताया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि राजस्थान रॉयल्स ₹15,660 करोड़ में किसने खरीदा है… ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान के शांति प्रस्ताव पर ट्रम्प को भरोसा नहीं, बोले- ईरान को अपने अपराधों की कीमत चुकाना बाकी है ईरान के शांति प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वे ईरान के भेजे गए प्रस्ताव को जल्द देखेंगे, लेकिन इसके स्वीकार होने की संभावना कम है। ट्रम्प का कहना है कि पिछले 47 साल में ईरान ने जो किया, उसके लिए उसे बड़ी कीमत चुकानी बाकी है। ईरान ने अमेरिका को 14-बिंदुओं का प्रस्ताव भेजा है: इसमें भविष्य में हमला न करने की गारंटी, ईरान के आसपास से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, नौसैनिक नाकाबंदी हटाने और फ्रीज संपत्तियों को जारी करने की मांगें शामिल हैं। ईरान बोला- होर्मुज को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना देंगे: ईरान के सीनियर अधिकारी मोहसिन रजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना दिया जाएगा। वहीं ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने कोई गलती की, तो उस पर फिर से हमले हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. नेपाल ने भारतीय इलाके को अपना बताया, कहा- भारतीय यात्री लिपुलेख से मानसरोवर न जाएं, ये हमारा इलाका नेपाल ने एक बार फिर लिपुलेख दर्रे को अपना हिस्सा बताया है।नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और चीन के यात्री लिपुलेख रास्ते से कैलाश मानसरोवर न जाएं, क्योंकि यह नेपाल का हिस्सा है। साथ ही भारत से इस इलाके में किसी भी तरह का निर्माण न करने की अपील की है। नेपाल का कहना है कि 1816 की सुगौली संधि के मुताबिक लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी उसके हिस्से हैं। 2025 में भी भारत के 3 इलाकों को अपना बताया था: नवंबर 2025 में नेपाल ने कुछ नोट जारी किए थे, जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था, जबकि ये तीनों इलाके भारतीय सीमा में आते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. राजस्थान रॉयल्स ₹15,660 करोड़ में बिकी, मित्तल फैमिली ने पूनावाला के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी खरीदी IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स 15,660 करोड़ रुपए में बिक गई है। इसे स्टील कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल ने खरीदा है। इसमें सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला पार्टनर हैं। यह IPL इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी डील है। सौदा सितंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है: डील के बाद मित्तल परिवार के पास 75% और अदार पूनावाला के पास 18% हिस्सेदारी होगी। वहीं मौजूदा निवेशक मनोज बडाले 7% हिस्सेदारी के साथ बने रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में चैंपियन बनी थी, लेकिन 2022 में फाइनल में हार गई थी। पूरी खबर पढ़ें... 4. यूपी- 2 बच्चों का एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे यूपी के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर 16 घंटे से फंसे बच्चों का एयरफोर्स के MI-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया। दोनों को गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को काशीराम आवास कॉलोनी में 5 बच्चे रील बनाने के लिए 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े थे। उतरते वक्त सीढ़ी टूट गई। 3 बच्चे नीचे गिर गए। इनमें से 1 की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। 2 बच्चे रॉड पकड़कर लटक गए। फिर धीरे-धीरे टंकी पर चढ़ गए। पढ़ें पूरी खबर… 5. चेन्नई में यात्री चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलकर कूदा:विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैडिंग के दौरान चलती फ्लाइट के इमरजेंसी गेट से एक यात्री कूद गया, जिससे रनवे पर अफरा-तफरी मच गई। कूदने के दौरान 29 साल का यात्री मोहम्मद शरीफ घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी मानसिक स्थिति की जांच हो रही है। दरअसल, शारजाह से आने वाली एयर अरेबिया की इस फ्लाइट में 231 यात्री सवार थे। वाराणसी एयरपोर्ट पर भी ऐसी घटना हुई थी: 28 मार्च को बेंगलुरु से वाराणसी आ रहे इंडिगो विमान में लैंडिंग से पहले एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी। तब केबिन क्रू ने उसे रोक दिया था। पायलट ने एहतियातन विमान को दोबारा हवा में ले जाकर ATC को सूचना दी और 15 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई। पूरी खबर पढ़ें… 6. रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित, गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा रेसलर विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर फिर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं, जिन्होंने कंप्लेन दी थी। मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। विनेश फोगाट ने आगे कहा, 'यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। मैं इसमें भाग लूंगी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा।' विनेश फोगाट ने कहा;- मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। बृजभूषण पर लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप: 18 जनवरी 2023 को रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर बृजभूषण पर महिला रेसलर्स के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा था- बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। फिलहाल मामला कोर्ट में है। पूरी खबर पढ़ें... 7. देश के 4 शहरों में तापमान 44°C पार, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 मौतें, यूपी में ओले गिरे देश के कई शहरों में हीटवेव की स्थिति है तो कई जगहों पर ओले गिरे हैं। महाराष्ट्र का वर्धा 44.5°C तापमान के साथ देश में सबसे सबसे गर्म रहा। चंद्रपुर में 44.4°C पारा रहा। राजस्थान के जैसलमेर में 44.4°C और बाड़मेर में 44.3°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं, MP-राजस्थान, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। यूपी के कई इलाकों में ओले भी गिरे। वहीं, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 लोगों की मौत हो गई। जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… यूपी: 2 बच्चों का एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू: रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे; सीढ़ी टूटने से 3 नीचे गिरे, एक की मौत (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत: इनमें डेढ़ साल का बच्चा शामिल; 15 लोग बचाए गए, AC में ब्लास्ट की आशंका (पूरी खबर पढ़ें) एमपी: क्रूज हादसे में 13 मौतें, आज मिले चाचा-भतीजे के शव: परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, मर्डर है; पूछा- अब तक कौन सा ऑफिसर अरेस्ट हुआ (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 मौतें, यूपी में ओले गिरे: देहरादून में दिन में अंधेरा छाया, तेज बारिश; 4 शहरों में तापमान 44°C पार (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: पाकिस्तान में 11% तक जा सकती है महंगाई दर: डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 298 तक पहुंच सकता है; वजह- कच्चे तेल का महंगा होना (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: मणिुपर हिंसा- 3 साल में सिर्फ CM बदला, हालात नहीं: केंद्र सरकार 2029 तक उग्रवाद खत्म करने की तैयारी में; शुरुआत अमरनाथ यात्रा के बाद (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: तिरुपति लड्डू विवाद: बिना जांच किए इस्तेमाल हुआ 70 लाख किलो घी; न सप्लायर्स को ब्लैक लिस्ट किया, न खरीद रोकी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: पुणे में 4 साल की बच्ची से रेप-हत्या: 65 साल का आरोपी गिरफ्तार; सैकड़ों लोगों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे जाम किया, 4 घंटे तक ठप रही आवाजाही (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... मां के रिटायरमेंट पर बेटे ने नोटों से ढकी कार दी हरियाणा के जींद में शान देवी ने 39 साल मरीजों की सेवा की। रिटायरमेंट पर बेटे ने उन्हें नई कार गिफ्ट की, जिसे ₹10 के नोटों से सजाया गया। ये अनोखा सरप्राइज सोशल मीडिया पर वायरल है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… भास्कर एक्सक्लूसिव: बच्चा कुछ दूर तैरा…रस्सी से बचा; 5 परिजन के शव मिले: क्रूज पर गए परिवार के 2 बच्चे ही बचे; जबलपुर क्रूज हादसे की दर्दनाक कहानी संडे जज्बात-तीन बार कैंसर से लड़ी, फिर पति को हुआ: हमने कई बार मौत को करीब से देखकर नौकरी-कारोबार छोड़ा, चरखे में सुकून तलाश लिया क्रूज हादसे में 13 मौतें, आज मिले चाचा-भतीजे के शव: परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, मर्डर है; पूछा- अब तक कौन सा ऑफिसर अरेस्ट हुआ यहां सिक्के नहीं चलेंगे, दुकानदार तो क्या…बैंक भी नहीं लेती: विंध्य के 9 जिलों में ‘अपना कानून’, नोट दो या ऑनलाइन पेमेंट करो जरूरत की खबर- हर वक्त एसी में न रहें: कमजोर होती इम्यूनिटी, इन 8 संकेतों को इग्नोर न करें, जानें AC यूज का सही तरीका साइबर लिटरेसी- SBI ने जारी किया अलर्ट: फर्जी मैसेज भेजकर ठग रहे स्कैमर, न करें ये 7 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें जरूरी सावधानियां 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी-राजस्थान में आंधी-बारिश से 4 की मौत:हरियाणा-उत्तराखंड में ओले गिरे; कश्मीर में लैंडस्लाइड से बारामूला-उरी रोड बंद
    Next Article
    बृजभूषण की हुंकार पर पहलवान ने बम फोड़ा:राय साहब से नाराज हैं प्रियंका दीदी; बहुत दर्द में हैं यूपी के प्रमोटी IAS

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment