Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान बोला- ट्रम्प का दबाव नहीं सहेंगे; मोदी बोले- महिलाओं को सपा-कांग्रेस ने धोखा दिया; IPS अजय पाल पर छेड़खानी का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, ईरान ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का दबाव नहीं सहेगा। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने महिलाओं को धोखा दिया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे दुनिया के सबसे गर्म शहरों के बारे में... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान बोला- ट्रम्प का दबाव नहीं सहेंगे, कहा- अमेरिका को गलत मांगों को छोड़ना होगा ईरान ने कहा कि वे ट्रम्प का दबाव सहन नहीं करेंगे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेजा तलाएई-निक ने कहा-अमेरिका अभी उस स्थिति में नहीं है कि वह दूसरे देशों को बताए कि उन्हें क्या करना चाहिए। अमेरिका को अपनी गलत मांगों को छोड़ना ही होगा। इस बीच ईरान पहली बार होर्मुज खोलने को तैयार हो गया है। उसने अमेरिका से समुद्री नाकेबंदी हटाने की भी अपील की है। ट्रम्प बोले- ईरान ढहने की कगार पर पहुंचा: ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ढहने की कगार पर पहुंच चुका है। इसलिए जल्द से जल्द होर्मुज स्ट्रेट खुलवाना चाहता है। दरअसल, अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच फिलहाल सीजफायर लागू है, लेकिन संघर्ष खत्म करने की बातचीत अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। पूरी खबर पढ़ें… 2. गुजरात के सभी 15 नगर निगमों में BJP जीती, निकाय चुनाव में 9 हजार में 7000 सीटों पर कब्जा गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। राज्य में कुल 9992 निकाय सीटें हैं। इसमें से 9986 रिजल्ट आ चुके हैं। भाजपा ने अब तक 7491 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस को 1740 और अन्य को 755 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में भाजपा का स्ट्राइक रेट 76% है। गोधरा में महिला हिंदू उम्मीदवार जीती: गोधरा के वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय महिला उम्मीदवार अपेक्षाबेन नैनेशभाई सोनी ने जीत हासिल की। इस सीट पर 100% वोटर मुस्लिम हैं। PM मोदी ने भाजपा की जीत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भाजपा का सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा: भाजपा ने राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी में फिर कब्जा किया है। वहीं, 9 नए नगर निगमों - आणंद, गांधीधाम, मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड, नवसारी, पोरबंदर-छाया, सुरेंद्रनगर-वधवाण और वापी में हुए पहले चुनाव में जीत दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें… 3. काशी में मोदी बोले- महिलाओं को सपा-कांग्रेस ने धोखा दिया, मैं आरक्षण दिलाकर रहूंगा PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण संशोधन पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसी पार्टियों को देश की महिलाओं को धोखा दिया। ऐसे दलों ने 40 साल से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगाया हुआ है। लेकिन मैं महिलाओं को आरक्षण दिलाकर ही रहूंगा। PM ने 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई: PM मोदी ने 6,350 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स शुरू किए। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और शामिल है। साथ ही उन्होंने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। एक ट्रेन वाराणसी से पुणे के बीच चलेगी। दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू हुई। पूरी खबर पढ़ें... 4. UP के IPS अजय पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ ने डांसर के साथ का वीडियो पोस्ट किया बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर बनाए गए यूपी के IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। महिला का आरोप है कि 24 अप्रैल की देर रात IPS अजय पाल और खुद को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का सदस्य बताने वाले कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए। मारपीट और छेड़खानी की। भाजपा को वोट देने के लिए दबाव डाला। महुआ मोइत्रा ने डांस का वीडियो शेयर किया: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अजय पाल शर्मा को ‘फेयर एंड लवली बबुआ’ कहा। महुआ ने सोशल मीडिया X पर दो वीडियो पोस्ट किए। दावा किया है कि IPS अजय पाल शर्मा डांसर के साथ नाच रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा- हीरोगिरी थोड़ा संभलकर करिएगा, रहिए ठंडा-ठंडा, कूल-कूल। बंगाल में हमेशा तृणमूल। पढ़ें पूरी खबर… 5. इंडिगो-एअर इंडिया ने कहा- फ्लाइट्स बंद होने की कगार पर, फ्यूल महंगा होने से ऑपरेशन मुश्किल एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एविएशन कंपनियों ने कहा उनकी फ्लाइट्स बंद होने की कगार पर हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते एविएशन टर्बाइन फ्यूल महंगा हो गया है। इससे कंपनियों का ऑपरेशन कॉस्ट 20% तक बढ़ गया है। एक्साइज ड्यूटी और वैट घटाने की मांग: 'फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस' ने एविएशन मिनिस्ट्री को लेटर लिखकर मदद मांगी है। सरकार से एक्साइज ड्यूटी और वैट घटाने की मांग की है, जिससे एविएशन सेक्टर घाटे की भरपाई कर सके। पूरी खबर पढ़ें... 6. भारत-रूस मिलकर यूरिया फैक्ट्री लगाएंगे, अभी जरूरत का 71% यूरिया मिडिल-ईस्ट से आता है ईरान जंग के कारण पैदा हुए यूरिया संकट के बीच भारत और रूस ने जॉइंट वेंचर में फर्टिलाइजर प्लांट लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह प्लांट रूस के समारा में लगाया जा रहा है, जो अगले दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसे लेकर हाल ही में एक इंडियन डेलिगेशन ने रूस का दौरा किया है। 20 हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट: भारत और रूस के इस प्रोजेक्ट में करीब 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश होना है। रूस में लगने वाले 20 लाख टन क्षमता के यूरिया प्रोजेक्ट में इंडियन पोटाश लिमिटेड, RCF और NFL शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के जरिए भारत खाद के आयात पर निर्भरता कम करना चाहता है। पूरी खबर पढ़ें… 7. राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी सोनम को जमानत, पुलिस बोली- कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग किया MP के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद है। वहीं की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग किया है। राजा का परिवार हाईकोर्ट जाएगा: इंदौर में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा- शिलॉन्ग के वकील से बात हुई है। मामले में अब हाईकोर्ट जाएंगे। दरअसल, राजा रघुवंशी मर्डर केस में गिरफ्तार पांच में से अब तक चार आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इनमें सोनम, लोकेंद्र सिंह तोमर, गार्ड बलबीर अहिरवार और शिलोम जेम्स हैं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: भाजपा मंत्री नितेश राणे को 1 महीने जेल की सजा: मुंबई-गोवा हाइवे पर NHAI इंजीनियर पर कीचड़ फेंका था; 29 आरोपी बरी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: सांसद स्वाति मालीवाल ने भी BJP जॉइन की: बोलीं- केजरीवाल ड्रामा कर रहे; पंजाब AAP की टूट रोकने सभी विधायक जालंधर तलब (पूरी खबर पढ़ें) मध्य प्रदेश: सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिली: इंदौर के राजा मर्डर केस में आरोपी है; एसपी बोले- कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग किया (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब: रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार: मलेशिया के खालिस्तानी संगठनों और ISI के टच में थे; बम लगाने वाले के चिथड़े उड़े (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर मिसाइल अटैक, 7 की मौत: 75 घायल; 6 PAK सैनिकों की मौत के बाद किया जवाबी हमला (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, फिर चाकुओं से गोदा: मुंबई में गार्ड्स पर हमला; ATS बोली- ISIS के दस्तावेज मिले, अकेले हमला प्लान किया (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: भारत-रूस मिलकर यूरिया फैक्ट्री लगाएंगे: अभी जरूरत का 71% यूरिया मिडिल-ईस्ट से आता है; अगले 2 साल में उत्पादन शुरू होगा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स: कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: महिला कर्मचारी पर धर्म और नाम बदलने का दबाव: दस्तावेज छीने; मलेशिया भेजने की योजना थी; नासिक TCS केस में मुख्य आरोपी अब भी फरार (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: मोदी ने सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली: सोशल मीडिया पर कहा- एनर्जी से भर गया; राज्य के 50वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... बंदर पकड़ने पर सरकार देगी ₹600 महाराष्ट्र सरकार ने बंदरों की बढ़ती समस्या रोकने के लिए योजना शुरू की है। रीसस मकाक और हनुमान लंगूर प्रजाति के बंदर पकड़ने पर ₹600 मिलेंगे। बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर 10 किमी दूर जंगल में छोड़ा जाएगा, ताकि वे वापस न आएं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: बिरयानी के बाद तरबूज खाया, 20 घंटे में पूरे परिवार की मौत; क्या चावल, तरबूज मिलकर 'जहर' बन जाता है हम लोग: शराब की बोतल लेकर मां बोली-बेटी का रिश्ता मंजूर: लाश की हथेली पर देते हैं बलि, मौत पर गीत गाते हैं अनोखे रिवाज वाले मरिंग हवा का रुख: SIR गणित चला तो बंगाल में BJP को 150-170 सीटें: SIR का डर चला तो TMC जीतेगी 160-190 सीटें, मुस्लिमों से कांग्रेस फायदे में फिजिकल हेल्थ- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा: ये 6 संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, इन आसान तरीकों से बॉडी को रखें कूल जरूरत की खबर- 7 देसी समर ड्रिंक्स: लू और डिहाइड्रेशन से बचाएं, शरीर को दें इंस्टेंट कूलिंग, जानें घर पर बनाने के आसान तरीके 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों की कोई डील फाइनल हो सकती है। कन्या राशि वालों को फायदेमंद ऑर्डर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मराठी सीखी या नहीं? 1 मई से चलेगा स्पेशल मिशन! ऑटो-रिक्शा चालकों की होगी चेकिंग
    Next Article
    यूपीएससी पास नहीं कर पाई तो फर्जी IAS बनी:बरेली में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की, 2 बहनों को भी शामिल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment