Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:होर्मुज की घेराबंदी पर अड़े ईरान-अमेरिका; यूपी के नोएडा में बवाल- 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ ; बिहार के CM का ऐलान आज

    10 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर होर्मुज को लेकर है, ईरान और अमेरिका दोनों यहां घेराबंदी करने पर अड़े हैं। उधर, यूपी के नोएडा में हिंसक प्रदर्शन हुआ, जिसमें 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की गई। अब ये भी जानिए बिहार में नए सीएम बनने के कौन हैं पांच दावेदार। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. पीएम मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। वे पहले यूपी, फिर उत्तराखंड जाएंगे। 2. IPL 2026 में चेन्नई और कोलकाता के बीच शाम 7.30 बजे से चेन्नई में मैच खेला जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. होर्मुज की घेराबंदी पर अड़े ईरान और अमेरिका; भारतीय जहाजों को छूट मिलेगी, टोल भी नहीं लगेगा अमेरिका और ईरान होर्मुज पर घेराबंदी के लिए अड़े हुए हैं। अभी तक यहां से गुजरने वालों से ईरान टोल ले रहा था। अब अमेरिका ने भी समुद्री नाकाबंदी शुरू कर दी है। अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की जांच करेगा। खासतौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को टोल दिया है। अमेरिका ऐसा क्यों कर रहा है: ट्रम्प ने 12 अप्रैल को कहा था कि जो जहाजों का ईरान को टोल देना उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रहा है। हम इसे रोककर उनकी ताकत कम करेंगे। भारतीय जहाजों का क्या होगा: भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से अब तक कोई टोल नहीं लिया गया है। ईरान यहां से भारतीय जहाजों को सुरक्षित गुजरने में मदद करेगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, शोरूम के बाहर कारें फूंकी, 150 गाड़ियां तोड़ीं यूपी के नोएडा में सोमवार को फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। सैकड़ों कर्मचारी हाथ में डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव, तोड़फोड़ की। 150 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ और करीब 50 से ज्यादा फूंक दीं। किन कंपनियों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया: नोएडा का फेज-2 इलाका इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव कंपनियों के 1000 से ज्यादा कर्मचारी सैलरी बढ़ाने को लेकर पिछले 3 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। करीब 500 कर्मचारी मदरसन कंपनी के बाहर जुटे थे। इसके बाद अन्य कंपनियों में हिंसा भड़क गई। योगी सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाई: यूपी सरकार ने वर्कर्स के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए हाई लेवल कमेटी बनाई है। कमेटी में औद्योगिक विकास आयुक्त अध्यक्ष होंगे। श्रमिक संगठनों के 5 और उद्यमी संघ के 3 प्रतिनिधि भी शामिल किए गए हैं। सरकार ने समिति को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3. पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, कवरेज पर पाकिस्तानी चैनल को PAK सरकार का नोटिस सिंगर आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बॉलीवुड सिंगर्स ने उनका गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर…’ गाकर विदाई दी। पाकिस्तान में बॉलीवुड गाने पर विवाद: इधर, पाकिस्तान के Geo News को आशा के निधन से जुड़ी खबरों का कवरेज करने और बॉलीवुड सॉन्ग बजाने पर पाकिस्तान सरकार ने नोटिस भेजा है। वहां की मीडिया रेगुलेटर संस्था PEMRA (पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरटी) का कहना है कि चैनल ने जो कंटेंट दिखाया, वह नियमों के खिलाफ हो सकता है। आशा का 92 साल की उम्र में निधन हुआ था: आशा का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्मफेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर पढ़ें... 4. यूपी में पत्नी-बेटे के हत्यारे को फांसी की सजा, 2 साल के बच्चे को जमीन पर पटका था सीतापुर में पत्नी और बेटे के हत्यारे को कोर्ट ने सोमवार को फांसी की सजा सुनाई। साथ ही 65 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। यह फैसला एडीजे-7 कोर्ट की जज तरन्नुम खान ने सुनाया। फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि इस अपराध की मौत से कम सजा नहीं हो सकती। 4 साल पहले लव मैरिज की थी: अपनी गर्लफ्रेंड से लव मैरिज करने वाले युवक को शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर है। उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मार डाला था। इतना ही नहीं, उसने अपने 2 साल के बेटे को भी पटककर मौत के घाट उतार दिया था। युवक के भाई ने ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई पिछले 4 साल से चल रही थी। मामला मिश्रिख कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें… 5. केजरीवाल बोले- जज RSS से जुड़े संगठन के कार्यक्रम में गईं, पूर्व सीएम ने आबकारी केस में खुद पैरवी की अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हाईकोर्ट जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से दिल्ली शराब घोटाला केस से हटने (रिक्यूज) की फिर मांग की। उन्होंने कोर्ट में डेढ़ घंटे दलीलें रखीं। उन्होंने कहा, मुझे पहले से ही दोषी माना जा रहा है। जस्टिस शर्मा के आदेशों में एक पैटर्न दिखता है, जिसमें ED और CBI के हर तर्क को स्वीकार किया जाता है। केजरीवाल ने RSS के कार्यक्रम का जिक्र किया: केजरीवाल ने कहा- जस्टिस शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रम में 4 बार शामिल हो चुकी हैं। इसके साथ ही दिल्ली के पूर्व सीएम ने जस्टिस शर्मा को हटाने की कुल 10 वजह बताईं। केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई: ट्रायल कोर्ट ने 27 फरवरी को आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और 22 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। इस आदेश को CBI ने चुनौती दी, जिसकी सुनवाई वर्तमान में जस्टिस शर्मा कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें... 6. बिहार में आज नए CM का ऐलान, सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे बिहार में आज शाम 4 बजे नए CM का ऐलान होगा। सीएम नीतीश 3.30 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। 15 अप्रैल को शपथ समरोह हो सकता है। JDU से 2 डिप्टी CM हो सकते हैं: JDU सूत्रों के अनुसार, एनडीए के मौजूदा फॉर्मूले को आगे बढ़ाया जाएगा। इस हिसाब से जदयू को पहली बार डिप्टी CM पद मिल सकता है। पार्टी के 2 डिप्टी सीएम हो सकते हैं। साथ ही विधानसभा स्पीकर पद भी JDU के पाले में होगा। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: मोदी महिलाओं से बोले- गृहस्थ नहीं, लेकिन जानता सब हूं: हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर; वैन से टकराया सीमेंट मिक्सर ट्रक (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: नोएडा पुलिस ने भास्कर रिपोर्टर से मारपीट की: कर्मचारियों का प्रदर्शन कवर कर रहे थे, DCP ने एक्शन नहीं लिया, पुलिसवाले का बचाव करती दिखीं (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: 'बंगाल SIR में जिनके नाम कटे, वे वोट नहीं देंगे': सुप्रीम कोर्ट बोला- इस स्टेज पर दखल नहीं देंगे; आपत्तियां आती रहीं तो चुनाव कैसे होगा (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: सोनिया गांधी का दावा- महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन असली मुद्दा: पूछा- चुनाव प्रचार के बीच विशेष सत्र की क्या जरूरत; 3 पार्टियों का व्हिप जारी (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: ट्रम्प-पुतिन के समर्थन के बावजूद हंगरी में चुनाव हारे ऑर्बन: 16 साल बाद सत्ता से बाहर, पुराने साथी पीटर मग्यार भारी बहुमत से जीते (पूरी खबर पढ़ें) 7. बिजनेस: रिटेल महंगाई मार्च में बढ़कर 3.4% हुई: खाने-पीने की चीजें महंगी होने का असर; ईरान जंग से ये और बढ़ सकती है (पूरी खबर पढ़ें) 8. क्रिकेट: अर्शदीप रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन संग दिखे: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर साथ थे; पिता बोले- बेटा किससे शादी करेगा, ये उसका निजी फैसला (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... BMW में पलक झपकते ही बदल जाती है नंबर प्लेट हैदराबाद में एक डॉक्टर ने अपनी BMW में बटन से बदलने वाली नंबर प्लेट लगाई। चेकिंग के दौरान उसने नंबर बदल दिया, लेकिन पकड़ा गया। कार में तेलंगाना और दिल्ली के दो नंबर थे। डॉक्टर नशे में था, पुलिस ने कार जब्त कर केस दर्ज किया है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- ईरान ने तेल टैंकर निकलने दिया, तो अमेरिका रोक लेगा, आखिर कैसे होगी होर्मुज की दोहरी नाकेबंदी; भारत क्या करेगा 2. मंडे मेगा स्टोरी- मुकुल चौधरी को क्रिकेटर बनाने पिता जेल गए: सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा खेती करने लगे थे; IPL के 7 राइजिंग स्टार्स के किस्से 3. IPL के अनसंग हीरोज- स्वप्निल असनोदकर ने पहले सीजन में 311 रन बनाए:10 हजार रन बनाने वाले गोवा के पहले क्रिकेटर; एक चोट ने करियर बर्बाद किया 4. जरूरत की खबर- केमिकल से पके 200 किलो आम सीज: 5 तरीकों से पहचानें नेचुरल आम, खाने से पहले ऐसे करें साफ, घर पर पकाने के 6 तरीके 5. फिजिकल हेल्थ- जवानी में मसल्स हो रहीं कमजोर: हो सकता है सार्कोपेनिया, डॉक्टर से जानें लक्षण, रिस्क फैक्टर्स और बचाव के तरीके 6. अलविदा आशा भोसले, रिजेक्शन से वर्ल्ड रिकॉर्ड तक का सफर: 82 साल के सिंगिंग करियर में 100+ अवॉर्ड जीते; 20 भाषाओं में 12 हजार गाने 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों को प्रभावशाली लोगों से फायदा मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों का रुका काम बन सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कॉल मत करना, डिस्टर्ब हो जाऊंगा':वृंदावन हादसे में मारे गए लुधियाना के युवक की मां से आखिरी बात; ढोलक बजाते हुए यमुना में डूबा
    Next Article
    जयंत अपने इकलौते मुस्लिम विधायक को भुला बैठे:धनंजय सिंह को सेट करेंगे मंत्रीजी; शिक्षकों के लिए चच्चू का बड़ा ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment