Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, समझौते पर साइन, उद्धव के सांसदों की बगावत पर राउत ने गाली दी, राजभर बोले- सपा जरूर टूटेगी

    16 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर उद्धव गुट की शिवसेना में फूट को लेकर है। संजय राउत ने बागी सांसदों को गाली दी। दूसरी खबर ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर है। युद्ध खत्म हो गया है। दोनों देशों ने अंतरिम समझौते (MoU) पर साइन कर दिए हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि मानूसन में देरी से कितनी कम बारिश हुई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. उद्धव गुट की संसदीय समित की बैठक होगी। पार्टी में फूट की चर्चा है। 2. PM मोदी पेरिस में विवा-टेक समिट में शामिल होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राजभर बोले- अखिलेश की सपा टूटने वाली है, चाचा ने निपटाने की सुपारी ली महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना की तरह ही सपा में भी टूट होने वाली है। यह बड़ा दावा यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को किया। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा- महाराष्ट्र की तरफ ध्यान मत रखिए, अब यूपी का नंबर है। राजभर ने कहा- सपा नेता रामगोपाल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी दे दी है। धीरे से उनसे कह दिया है कि इतने लोगों के नाम हैं। इन्हें बुलाकर अपने पास ले लीजिए। हमारी जान बचाए रखिए। अगर ऐसा नहीं है, तो रामगोपाल जी खुलासा करें कि उस चिट्ठी में क्या लिखा है। उन्हें क्या तकलीफ है। अखिलेश बोले- दाना और गाना कब तक चलेगा: सपा प्रमुख ने कहा, भाजपा ऐसे ही कई दलों को तोड़ चुकी है। ये दाना और गाना कब तक चलेगा। यूपी में भी सपा के कई विधायक और MLC राज्यसभा चुनाव में तोड़े थे। डरने वाला पार्टी छोड़कर चला जाएगा। भाजपा से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए। मुकाबले के लिए सपा तैयार है। पूरी खबर पढ़ें… 2. उद्धव की पार्टी टूटी, राउत ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में गाली दी, 9 में से 6 सांसद बागी महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, छह सांसदों ने बुधवार सुबह 9:30 बजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को शिंदे गुट में विलय के लिए चिट्ठी भेजी। बागी सांसदों में नागेश पाटिल आष्टीकर और संजय दीना पाटिल शामिल हैं। राउत बोले- ये साले #$% के बेईमान लोग हैं: दिल्ली में राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बागी सांसदों को गाली दी। राउत ने कहा- ये साले #$% के। ये बेईमान लोग हैं। बेईमानी उनके खून में हैं। राउत ने बाद में सफाई देते हुए कहा- मराठी में ऐसे शब्द आम बोलचाल का हिस्सा हैं। शिवसेना में चार साल में यह दूसरी बड़ी टूट: शिवसेना में पिछले चार सालों में यह दूसरी बड़ी टूट है। इससे पहले जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने बगावत कर शिवसेना का अलग गुट बनाया था। तब शिंदे महाराष्ट्र के सीएम बने थे। पूरी खबर पढ़ें... 3. अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, ट्रम्प-पजशकियान ने समझौते पर साइन किए अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने अंतरिम समझौते (MoU) पर गुरुवार सुबह 5 बजे साइन किए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ट्रम्प को पेरिस के वर्साय पैलेस में समझौते पर साइन करते दिखाया गया है। वहीं, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की जारी तस्वीर में ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान दस्तावेज पर साइन करते दिखे। पूरी खबर पढ़ें… 4. फ्रांस में मोदी और ट्रम्प की मुलाकात, पीएम ने ट्रम्प से कहा- भारतीय नाविकों की सुरक्षा महत्वपूर्ण फ्रांस में जी-7 समिट के दौरान मोदी और ट्रम्प ने अलग से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि समुद्र में भारतीयों की सुरक्षा जरूरी है। उम्मीद है कि ईरान के साथ डील में भारतीयों की सुरक्षा पक्की की जाएगी। पीएम ने कहा कि होर्मुज खुला रहना जरूरी है। ट्रम्प बोले- अमेरिका में भारत का दोस्त मौजूद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में उनका अच्छा दोस्त हमेशा मौजूद रहेगा। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा- जब तक मोदी लीडर हैं, इंडिया हर फील्ड में बड़ा रोल निभाएगा। मोदी शांत और जबरदस्त नेता हैं, लेकिन मैं मोदी की तरह नहीं हूं। मोदी जी-7 में बतौर गेस्ट नेशन शामिल हुए थे: G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की 'मॉडर्न इकोनॉमी' वाला देश कहा जाता है। इनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं। भारत को गेस्ट नेशन के तौर पर फ्रांस में इनवाइट किया गया था। पूरी खबर पढ़ें... 5. राजस्थान में राहुल की छात्रों से बातचीत, बोले- हमारा एजुकेशन सिस्टम बच्चों को टेंशन देता है राहुल गांधी ने कोटा के दशहरा मैदान में बुधवार को स्टूडेंट्स से संवाद किया। राहुल ने कहा- हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चों को प्रेशराइज (दबाव में) करता है। यह उन्हें स्ट्रेस (तनाव) देता है। मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को ऐसा (आत्महत्या जैसा) आत्मघाती कदम न उठाना पड़े। 5 प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर 5 लाख करोड़ खर्च: राहुल गांधी ने कहा- पांच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आपके परिवारों की जेब से उतना पैसा छीन लिया जाता है जितना पांच मंत्रालयों का बजट है। नीट, जेईई सहित 5 परीक्षाओं की तैयारी पर परिवारों की जेब से 5 लाख करोड़ चले जाते हैं। राहुल का चार शहरों में होगा कार्यक्रम: नीट पेपर लीक मामले को लेकर राहुल ने बुधवार को छात्रों से संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। राजस्थान के बाद वे यूपी के प्रयागराज, बिहार के पटना और फिर दिल्ली में कार्यक्रम करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए राहुल गांधी छात्रों से सीधे बातचीत करेंगे और NEET, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर उनकी राय सुनेंगे। पूरी खबर पढ़ें... 6. पीलीभीत में 60 साल के बुजुर्ग ने बच्ची से रेप किया, प्रशासन ने बुलडोजर से घर ढहाया पीलीभीत में 60 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची को बंधक बनाकर 2 दिनों तक रेप किया। 14 जून को बच्ची चप्पल लेने बाजार गई थी। तभी मोहम्मद उमर ने बच्ची को अगवा कर लिया। परिवार वाले 2 दिन तक बच्ची को तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। घटना जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की है। पड़ोसी ने वीडियो बनाया: उमर के घर के सामने रहने वाले युवक ने चोरी-छिपे बच्ची से रेप का वीडियो बना कर उसके परिवार को भेज दिया। वीडियो देखकर परिवारवाले उमर के घर पहुंचे। वहां बच्ची बदहवास पड़ी थी। पुलिस ने 16 जून की देर रात फरार चल रहे उमर को गांव के बाहर से गिरफ्तार किया। लंगड़ाता दिखा रेप करने वाला बुजुर्ग: बुधवार शाम पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि उमर को जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस लाइन में उमर लंगड़ाता हुआ नजर आया। इतना ही नहीं, गांव उगनपुर में अवैध घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 7. मानसून कमजोर, देश के 40% हिस्से में बारिश की कमी; 7 दिन से तेलंगाना में अटका मानसून जून के तीसरे सप्ताह में भी मानसून देश के बड़े हिस्से को कवर नहीं कर पाया है। 17 जून की सुबह ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक के ऊपर मानसूनी बादल नहीं हैं। इन राज्यों में आसमान साफ दिख रहा है। देश के 40% हिस्से में सामान्य से कम बारिश: मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 723 जिलों में से सिर्फ 103 में ही सामान्य बारिश हुई है। यानी, देश के 40% हिस्से में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में मजबूत लो-प्रेशर एरिया का न बनना है। मानसून 13 दिन में 19 राज्यों तक पहुंचा: 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद मानसून 13 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। पिछले 7 दिन से यह तेलंगाना के भद्राचलम में अटका हुआ है। इसी वजह से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बारिश में देरी हो गई है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब: CEO बोले- पेपर लीक करने वालों की जगह भारत के 15 करोड़ यूजर्स को सजा मिली (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपी अरेस्ट: पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने का टार्गेट दिया गया था, दो दिन में अब तक 12 गिरफ्तार (पूरी खबर पढ़ें) 3. पॉलिटिक्स: राजभर बोले- अखिलेश की लंका में आग लगने वाली है: गोलू टाइप इंसान को चाचा ने निपटाने की सुपारी ली; सपा में टूट होने का दावा (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: मेलोनी बोलीं- 1 महीने से सिगरेट नहीं पी: नींद भगाने के लिए कॉफी पीती हूं; G7 समिट में माइक पर रिकॉर्ड हुई बातचीत (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: ब्रिटेन में सबसे पुराने भारतीय-रेस्तरां पर बंद होने का खतरा: वीरास्वामी की 100 साल पुरानी लीज खत्म, मालिक कोर्ट पहुंचे (पूरी खबर पढ़ें) 6. सेलेब्रिटी: एक रील बनाने के ₹76 लाख लेते हैं ओरी: बोले- शादी-बर्थडे पार्टी में बुलाने पर 25 लाख रुपए चार्ज करता हूं (पूरी खबर पढ़ें) 7. क्रिकेट: भारत की विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में लगातार दूसरी जीत: नीदरलैंड को 95 रन से हराया; मंधाना-शेफाली की फिफ्टी, श्री चरणी को 4 विकेट (पूरी खबर पढ़ें) 8. क्रिकेट: खिलाड़ी को धक्का मारा था, अब वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन: श्रीलंकाई खिलाड़ी से सुपर ओवर के बाद हुआ था विवाद, तिलक पर भी जुर्माने की सिफारिश (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... स्ट्रे डॉग बना ग्लोबल स्टार, 4 देश घूम चुका कोलकाता की गलियों का एक स्ट्रे डॉग अब ग्लोबल स्टार बन गया है। 'आलोका' नाम का यह डॉग अमेरिका समेत 4 देशों में हजारों किलोमीटर की पीस वॉक कर चुका है। गुरुग्राम में इसके स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जुटी, फैंस ने फोटो खिंचवाईं और पंजों के ऑटोग्राफ भी लिए। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- मोदी सरकार को क्यों चाहिए 362 सांसद; TMC के 20, शिवसेना UBT के 6 सांसद टूटे; बाकी 44 कहां से जुटाएंगे 2. भास्कर एक्सप्लेनर- अमेरिका ने ईरान जंग में हर मिनट ₹6 करोड़ लुटाए: क्या 28 लाख करोड़ हर्जाना और देना पड़ेगा; आखिर ट्रम्प को कितनी महंगी पड़ी ये जंग 3. राममंदिर आने वाला हर श्रद्धालु क्या ₹5 दान कर रहा: ट्रस्ट के दस्तावेजों में चौंकाने वाले फैक्ट; 11 महीने में दान से ज्यादा ब्याज मिला 4. जरूरत की खबर- आम खाने का सही तरीका क्या है?: क्या दूध-दही और चाय-कॉफी के साथ खा सकते हैं, जानें किस हेल्थ कंडीशन में न खाएं 5. रिलेशनशिप एडवाइज- बॉयफ्रेंड के अपनी फैमिली से रिश्ते खराब: क्या इसका असर हमारे रिश्ते पर पड़ेगा, क्या वो मेरी फैमिली से प्यार करेगा? 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कुंभ राशि वालों को करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मकर राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में गोली लगने से दूल्हे के ताऊ की मौत:शादी से नाराज दुल्हन के भाई ने की मारपीट, दूल्हा-दुल्हन की हिरासत में
    Next Article
    सपा-प्रमुख की बेटी पर टिप्पणी करने वालों पर बरसे सीएम:बोले- बेटी तो बेटी है, अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment