Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में UPI ठगी, पीड़िता को 1 लाख रुपए वापस:9 माह बाद 3.29 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए

    4 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में UPI ऐप के जरिए हुई साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। नौ माह की जांच के बाद साइबर सेल टीम ने पीड़ित महिला को 1 लाख रुपए की राशि वापस दिलाई है। मीर साहब की गली, कदमतर निवासी रीना सिंह ने 16 जून 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि यूपीआई ऐप के माध्यम से उनके साथ 3,29,950 रुपए की धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद थाना कोतवाली शहर की साइबर सेल टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस टीम ने बैंकिंग समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में 1 लाख रुपए की धनराशि वापस कराई। राशि वापस मिलने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने पीड़िता को साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय भी बताए। साथ ही, अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक करने की अपील की गई। इस कार्रवाई में कोतवाली शहर साइबर सेल टीम के उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा और महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि शेष धनराशि की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर:मंडलीय अस्पताल में 10 यूनिट रक्त संग्रहित, साईं परिवार और लायनेस क्लब की पहल
    Next Article
    दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का शुभारंभ,:अब ढाई घंटे में तय होगा दिल्ली से देहरादून का सफर, यात्रियों में उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment