Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में टोल प्लाजा के खिलाफ चौथे दिन धरना:कांग्रेसियों के नेतृत्व में प्रदर्शन, कई संगठनों का मिला समर्थन

    1 hour ago

    2

    0

    मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल और शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने किया। प्रदर्शनकारी अहरौरा और विंध्याचल स्थित कथित फर्जी टोल प्लाजा को हटाने तथा स्थानीय लोगों को टोल से मुक्त पास जारी करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने मिर्जापुर के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को टोल से मुक्त पास जारी करने की अपनी मांग दोहराई। धरने का नेतृत्व कर रहे डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि टोल टैक्स के नाम पर आम जनता से जबरन वसूली की जा रही है। उन्होंने इस व्यवस्था को गरीब, किसान और मजदूर विरोधी बताया। पटेल ने कहा कि जैसे पहले जजिया कर का विरोध हुआ था, उसी तरह जनता अब इस टोल टैक्स के खिलाफ आवाज उठा रही है। डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने चेतावनी दी कि जब तक टोल प्लाजा हटाने और स्थानीय लोगों को राहत देने का निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि अगले चरण में कांग्रेस कार्यकर्ता काला कपड़ा पहनकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस आंदोलन को विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया, वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने भी धरने में पहुंचकर समर्थन जताया। इसके अतिरिक्त, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी शत्रुघ्न केसरी और नागरिक संगठन के अध्यक्ष अरुण मिश्रा सहित कई सामाजिक संगठनों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें गुलाब चंद्र पांडे, दीपचंद्र जैन, राजधर दुबे, रमेश चंद प्रजापति, दुर्गा प्रसाद चौधरी, सूर्यभान सिंह पटेल, आनंद त्रिपाठी, राजेंद्र विश्वकर्मा, कमलेश दुबे, विधि सिंह, जुबेदा खातून, रोशन अंसारी, संतोष शुक्ला, शकील अहमद, अश्वनी दुबे और अमरनाथ पांडेय शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में SIR की फाइनल लिस्ट जारी:साहिबाबाद विधानसभा में वोटर 7 लाख के पार, देखें सभी विधानसभा में वोटरों की संख्या
    Next Article
    अक्षय कुमार नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे:फिल्म 'भूत बंगला' का प्रमोशन किया, स्टार कास्ट भी साथ थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment