Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:दो महीनें पहले हुई थी शादी, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर खुर्द गांव में शुक्रवार शाम एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान गांव निवासी योगेंद्र की पत्नी गीता (20) के रूप में हुई है। उसकी शादी कादलपुर निवासी राजेश की पुत्री के साथ 8 फरवरी 2026 को हुई थी। शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य खेतों पर कटाई करने गए थे, जिस दौरान गीता घर में अकेली थी। शाम करीब पांच बजे जब परिजन लौटे, तो उन्होंने गीता को साड़ी के सहारे फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने तत्काल मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दी। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और अजीतमल पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार और क्राइम इंस्पेक्टर श्रीराम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया निर्देश:पूर्व चीनी नागरिक की भारतीय नागरिकता विवाद पर निर्णय लें
    Next Article
    पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखना बड़ी चुनौती:काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ‘हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष व चुनौतियां’ विषय पर हो रहा सम्मेलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment