Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में मिशन शक्ति के तहत मैराथन दौड़:महिला पुलिसकर्मियों ने दिया सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद पुलिस ने रविवार को एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ का उद्देश्य महिलाओं के बीच सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देना था। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ रमईपट्टी चौराहा से शुरू होकर पुलिस लाइन तक पहुंची। इस दौड़ में महिला आरक्षियों के साथ-साथ महिला उपनिरीक्षक और निरीक्षक स्तर की अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से 'नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन' का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। पुलिस विभाग के अनुसार, ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में उनके अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता भी फैलाते हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, महिला थाना प्रभारी, महिला सम्मान प्रकोष्ठ प्रभारी, डायल-112 प्रभारी, यातायात प्रभारी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मीरजापुर पुलिस की यह पहल महिला सशक्तिकरण के प्रति सकारात्मक संदेश देने और लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में स्नान करते समय 15 वर्षीय युवक डूबा:महाराष्ट्र से काशी परिवार से साथ आया था, NDRF के गोताखोर ने निकाला बाहर
    Next Article
    सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत:चित्रकूट में अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, प्रयागराज में चल रहा था इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment