Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में भाजपा नेता से अभद्रता पर जिलाध्यक्ष भड़के:मुख्य अभियंता से मिलकर एसडीओ-जेई पर कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने गुरुवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता जोशी की बिजली संबंधी समस्या उठाई। उन्होंने संबंधित एसडीओ और जेई की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। मुख्य अभियंता ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिर्जापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने गुरुवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात कर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता जोशी की बिजली संबंधी समस्या प्रमुखता से उठाई और संबंधित एसडीओ तथा जूनियर इंजीनियर (जेई) की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहे हैं, जिससे बिजली संबंधी शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। मुख्य अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भारतीय जनता पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी। मुख्य अभियंता से मुलाकात के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दुबे, मनोज जायसवाल, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता जोशी, जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री रोहित त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, शुभम जायसवाल और धर्मेंद्र विश्वकर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी उपाध्यक्ष के रोड शो से जाम, TET परीक्षा छूटी:बदायूं में सपा सांसद ने सरकार को घेरा, दोबारा परीक्षा की मांग
    Next Article
    IIT स्कॉलर से रेप का आरोपी ACP मोहसिन खान बहाल:साइबर क्राइम हेडक्वार्टर में मिली तैनाती, 125 सीओ की सूची में शामिल नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment