Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर के अभिनव दुबे का इटली में चयन:बीएचयू छात्र 'सटीक कृषि' में करेंगे मास्टर डिग्री, यूनिवर्सिटी ऑफ बोलोनिया में करेंगे पढ़ाई

    6 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर के कोन विकास खंड स्थित करेरुआ गांव निवासी अभिनव दुबे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन इटली के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ बोलोनिया में मास्टर डिग्री के लिए हुआ है। अभिनव वहां “सटीक और टिकाऊ कृषि” विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। अभिनव ने यह सफलता कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हासिल की है। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में दुनियाभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागी आवेदन करते हैं, जिनमें से केवल चुनिंदा मेधावी छात्रों का ही चयन होता है। उनका चयन उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, परिश्रम और समर्पण को दर्शाता है। स्कॉलरशिप और हाउसिंग जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी अभिनव दुबे वर्तमान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र हैं। वह विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के वैद्य डॉ. सुशील कुमार दुबे के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और जनपद में खुशी का माहौल है। यूनिवर्सिटी ऑफ बोलोनिया की ओर से अभिनव को अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम, स्कॉलरशिप और हाउसिंग जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इससे उनके अध्ययन में कोई बाधा नहीं आएगी। अभिनव की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। शिक्षकों और शुभचिंतकों ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली के हरिशंकरपुर गांव में गंदगी का अंबार:ग्रामीणों ने नाली सफाई न होने पर जताया आक्रोश, गंदा पानी जमा हो रहा
    Next Article
    IPL में आज पहला मैच DC vs MI:टॉस थोड़ी देर में, MI से जुड़े कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment