Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मरीज की मौत पर देवकी नंदन हॉस्पिटल में हंगामा:घरवाले बोले- लापरवाही से जान गई, विहिप कार्यकर्ता भी पहुंचे; समझाने के बाद शांत हुए

    3 hours ago

    2

    0

    टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित देवकी नंदन हॉस्पिटल में बजरंग दल कार्यकर्ता के दादा की मौत के बाद रविवार शाम हंगामा हो गया। सूचना पाकर विहिप कार्यकर्ता मौके पर आ गए और हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। काफी देर हंगामा होता रहा। इसके बाद कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया। बाद में परिजन बिना कार्रवाई किए शव लेकर लौट गए। पहले जानते हैं क्या है मामला प्रज्ज्वलन बजरंग दल कार्यकर्ता हैं। शनिवार शाम उनके दादा 75 वर्षीय जगदीश प्रसाद को टीपीनगर स्थित देवकी नंदन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। उनको यूरिन इंफेक्शन था तो डाक्टरों ने गदूद (प्रोस्टेट) की समस्या बताई और ऑपरेशन करने के लिए कहा। परिजनों ने भी हामी भर दी और रविवार को ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। हॉस्पिटल बदलने की करी मांग ऑपरेशन की बात से परिजन डर गए। उन्हें पता चला कि हॉस्पिटल में ऑपरेशन की पूरी सुविधा नहीं है। उन्होंने यह मामला देख रहे डाक्टर शकुल प्रकाश कौशिक से बात की और ऑपरेशन दूसरे हॉस्पिटल में करने का आग्रह किया। आरोप है कि डाक्टर ने दूसरी जगह ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया। ऑपरेशन के कुछ देर बाद बिगड़ी तबियत रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जगदीश प्रसाद का चिकित्सक डाक्टर शकुल प्रकाश कौशिक ने ऑपरेशन किया। इसके कुछ देर बाद ही उनकी तबियत बिगड़नी शुरु कर दी। देखते ही देखते उनका ब्लड प्रेशर डाउन होने लगा। अचानक हार्टअटैक आया और उनकी मौत हो गई। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। विहिप कार्यकर्ता भी हॉस्पिटल पहुंचे प्रज्ज्वल के दादा की मृत्यु की सूचना मिलते ही विहिप कार्यकर्ता सीधे हॉस्पिटल पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने सीधेतौर पर हॉस्पिटल के चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर टीपीनगर थाना पुलिस भी वहां आ गयी। परिजनों ने यह लगाया आरोप प्रज्ज्वल ने कहा कि ऑप्रेशन के बाद कोई भी मरीज हो, उसको गहन देखभाल वाले वार्ड में रखा जाता है। आईसीयू या सीसीयू में रखा जाता है लेकिन यहां के चिकित्सक ने उनके दादा को ऑपरेशन के बाद सीधे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। आक्सीजन लगातार दी जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसके दादा ने दम तोड़ दिया। लोगों के समझाने पर हुए शांत हंगामे की सूचना पर संगठन के काफी लोग वहां आ गए। हॉस्पिटल लापरवाही मानने को तैयार नहीं था, जिस कारण मामला तूल पकड़ने लगा। मौके पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने भी चिकित्सकों से बात की। तय हुआ कि पुलिस जगदीश प्रसाद का पोस्टमार्टम कराएगी। कुछ लोगों ने परिजनों से बात कर उन्हें समझाया, जिसके बाद परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव लेकर वहां से चले गए। डाक्टर बोले- हार्टअटैक से हुई मौत डाक्टर शकुल प्रकाश कौशिक ने बताया कि ऑपरेशन बिल्कुल ठीक हुआ था। तीन घंटे बाद अचानक तबियत बिगड़ने लगी। रिकवरी का प्रयास भी हुआ लेकिन हालत बिगड़ती चली गई और मरीज को हार्टअटैक हो गया। मृत्यु की वजह हार्टअटैक है ना कि लापरवाही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या,10 पर केस, 3 गिरफ्तार:फरार 7 आरोपियों पर एसपी ने 15 हजार का इनाम रखा
    Next Article
    मिर्जापुर में गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट का मामला:9 साल के बच्चे को कैंसर बताया, दूसरी जांच में निकला सामान्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment