Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मरीज के कुंडल चोरी, शिकायत पर परिवार को बंधक बनाया:पीलीभीत के एसएस हॉस्पिटल पर दबंगई का आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के एसएस हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती एक मरीज के सोने के कुंडल चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर अस्पताल प्रशासन पर पीड़ित परिवार को बंधक बनाने और धमकाने का आरोप है। इसके बाद गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सदर तहसील के ग्राम रम्पुरिया सिरसा निवासी राहुल ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने 10 अप्रैल को अपनी बीमार मां को एसएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। राहुल का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने उनकी मां के सोने के कुंडल चोरी कर लिए। राहुल के अनुसार, चोरी की यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित राहुल ने बताया कि जब उन्होंने कुंडल चोरी की शिकायत डॉ. प्रांजल अग्रवाल और अस्पताल मैनेजर से की, तो उन्हें न्याय नहीं मिला। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने राहुल और उनके परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, आईसीयू टेक्नीशियन ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि "मरीज का ऊपर जाने का समय आ गया है"। गंभीर हालत में महिला मरीज को जबरन अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मरीज के साथ इलाज में लापरवाही और अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीएमओ को जांच सौंपने के साथ एलआईयू से भी गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो अस्पताल संचालक के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी में अग्निशमन व्यवस्था सुदृढ़ रहे:भदोही में डीएम के निर्देश, आग लगने की घटनाओं में होती है वृद्धि
    Next Article
    विश्व हिंदू परिषद ने बजरंग दल के साथ दिया ज्ञापन:कासगंज गौशालाओं की दयनीय स्थिति पर प्रभारी मंत्री से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment