Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरे पिता को पीटा, इसलिए डोसा कार्नर में तोड़ाफोड़ की:लड़की बोली- दुकानदार ने गालियां दीं, धमकाया- जैसे तेरे बाप को मारा, वैसे तुम्हें मारेंगे

    7 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के महमूरगंज स्थित लीलाराम डोसा कार्नर में तोड़फोड़ करने वाली तनीषा चौरसिया सामने आईं हैं। तनीषा ने बताया कि 4 नवंबर को डोसा कार्नर के मालिक बाल मुकुंद और उसके 20-25 साथियों ने मेरे पिता मनोज कुमार चौरसिया को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। उल्टा पुलिस कहती रही कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 14 नवंबर की रात जब वह बहन के साथ डोसा कार्नर पहुंची तो आरोपी वहीं मौजूद था। तनीषा के मुताबिक- मैं वीडियो बनाने लगी तो आरोपी ने मुझे धमकाया और गालियां दीं। उसने कहा कि जैसे तुम्हारे बाप को मारा है, वैसे ही तुम्हें भी मारेंगे। गालियां सुनककर मुझे गुस्सा आ गया। फिर मैंने दुकान का सामान फेंका। 15 नवंबर को दोनों बहनों का दुकान में हंगामा और सामान फेंकने का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब तनीषा ने वीडियो को अधूरा बताते हुए दुकानदार पर फुटेज से छेड़छाड़ करने और पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। दैनिक भास्कर ने सिगरा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी तनीषा चौरसिया से बातचीत की। पढ़िए रिपोर्ट… पिता को पीटकर अधमरा किया, आज भी अस्पताल में हैं तनीषा ने बताया कि 4 नवंबर को मेरे पिता मनोज कुमार चौरसिया अपने साथियों के साथ डोसा कार्नर पर पावभाजी खाने गए थे। खाना मिलने में देर हुई तो उन्होंने इसकी वजह पूछी। इसी बात पर दुकान पर विवाद हो गया। काउंटर पर बैठे बाल मुकुंद ने मेरे पिता की पर्ची फाड़ दी। खाना देने से मना कर दिया। इसके बाद कहासुनी हुई और बाल मुकुंद ने अपने 20-25 साथियों के साथ मिलकर मेरे पिता की पिटाई कर दी। मेरे पिता की हत्या का प्रयास किया। उनकी हालत इतनी खराब है कि अभी भी इलाज चल रहा है और वह बातचीत तक नहीं कर पा रहे हैं। हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, फिर भी आरोपी बेखौफ तनीषा ने बताया कि घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी और भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें हत्या के प्रयास की धारा 109(1) लगाई गई। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। पुलिस हम लोगों को लगातार बताती रही कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। लेकिन 14 नवंबर की रात जब मैं डोसा कार्नर पहुंचीं तो बाल मुकुंद वहां मौजूद था। वह खुलेआम दुकान पर बैठा था। तनीषा ने सवाल उठाया कि जब पुलिस आरोपी को फरार बता रही थी तो वह दुकान पर कैसे मौजूद था? हम बदला लेने नहीं गए थे, लेकिन गालियां सुनकर आपा खो दिया तनीषा ने कहा कि मैं अपनी बड़ी बहन के साथ वहां बदला लेने नहीं गई थीं। हम दोनों वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान दुकानदार हम लोगों से भिड़ गया। बाल मुकुंद ने हम दोनों बहनों को गालियां दीं। धमकी देते हुए कहा- जैसे तुम्हारे बाप को मारा है, वैसे ही तुम्हें भी मारेंगे। पहले वह वहां से चली गईं, लेकिन दोबारा गाली-गलौज होने पर उनका गुस्सा बढ़ गया। मैंने एग्रेशन में आकर वहां तोड़फोड़ की। मेरे पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं और आरोपी खुलेआम घूम रहा है। यह देखकर गुस्सा आना स्वाभाविक है। CCTV अधूरा है, मालिक की बदसलूकी वाला हिस्सा गायब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तनीषा ने दावा किया कि CCTV फुटेज का पूरा हिस्सा सामने नहीं आया है। उनके अनुसार, वीडियो को काटकर वायरल किया गया है। इसमें दुकानदार बाल मुकुंद की दोनों बहनों के साथ कथित बदसलूकी और गाली-गलौज वाला हिस्सा नहीं दिखाया गया। उन्होंने रंगदारी मांगने और दुकान के गल्ले से पैसे निकालने के आरोपों को भी झूठा बताया। तनीषा का कहना है कि इन आरोपों के समर्थन में कोई CCTV फुटेज सामने नहीं आया है। उन्होंने दुकानदार पर अपनी ओर से हुई घटना को एकतरफा तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा आरोपी फरार है, फिर सामने कैसे मिला? तनीषा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने घटना की शिकायत 1090 पर भी की थी। परिवार को भरोसा दिलाया गया था कि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा, 'जब 14 नवंबर को वह दुकान पर खुलेआम मिला तो हमें लगा कि पुलिस ने हमसे झूठ बोला। हमारे पिता अस्पताल में हैं। हम लगातार न्याय की उम्मीद में पुलिस के पास जा रहे थे, लेकिन आरोपी सामने घूम रहा था। यह हमारे साथ धोखा नहीं तो क्या है?' 'हमें न्याय चाहिए, आरोपी और उसके साथियों की जांच हो' तनीषा ने मांग की है कि उनके पिता पर हमले के मामले में दुकानदार बाल मुकुंद और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों और दुकान के कर्मचारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। तनीषा ने अपने खिलाफ दर्ज FIR को भी निराधार बताया और उसे खारिज कराने की मांग की। उनका कहना है कि परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है। पिता की हालत देखकर पूरा परिवार परेशान है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से उनका भरोसा पुलिस पर कमजोर हुआ है। अब जानिए दुकानदार ने क्या आरोप लगाए दुकानदार बोला- रंगदारी मांगी, इनकार पर दुकान में की तोड़फोड़ भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित लीलाराम डोसा कार्नर के मालिक बाल मुकुंद ने दोनों युवतियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 14 नवंबर की रात करीब 8 बजे दोनों युवतियां काले रंग की एक्टिवा से दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने रंगदारी मांगी। पैसे देने से इनकार करने पर दुकान में घुसकर हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुकानदार के मुताबिक, दोनों ने दुकान का सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। कर्मचारियों और ग्राहकों ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान एक ग्राहक का बच्चा भी चोटिल हो गया। गल्ले से पैसे निकालने और धमकी देने का भी आरोप दुकानदार ने आरोप लगाया कि दोनों युवतियों ने जाते समय गल्ले से नकदी निकालने की कोशिश की। साथ ही जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। वायरल CCTV फुटेज में दोनों युवतियां दुकान के बाहर वीडियो बनाती और फिर अंदर जाकर हंगामा करती दिखाई दे रही हैं। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक तरफ पिता पर हमले और हत्या के प्रयास का आरोप है, तो दूसरी तरफ दुकान में तोड़फोड़, रंगदारी और मारपीट की FIR दर्ज है। दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 39 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले:महिला दरोगाओं का भी हुआ तबादला, 2 लाइन हाजिर
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में DJ गाड़ियों का हुड़दंग, VIDEO:कई DJ गाड़ियों ने सड़क पर मचाया उत्पात, राहगीरों को हुई परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment