Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में DJ गाड़ियों का हुड़दंग, VIDEO:कई DJ गाड़ियों ने सड़क पर मचाया उत्पात, राहगीरों को हुई परेशानी

    5 hours ago

    3

    0

    मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचीं DJ गाड़ियों के काफिले ने सड़क पर जमकर हुड़दंग किया। 40 फुटा रोड पर एक के बाद एक कई DJ गाड़ियां पहुंचीं। इस दौरान सड़क पर उत्पात मचने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात करीब 10 बजे की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक के बाद एक पहुंचीं DJ गाड़ियां जानकारी के अनुसार, सभी गाड़ियां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान कई DJ गाड़ियां काफिले के रूप में सड़क पर दिखाई दीं। आरोप है कि चालकों और उनके साथ मौजूद लोगों ने यातायात नियमों की अनदेखी की और सड़क पर जमकर हुड़दंग किया। कुछ देर प्रभावित रहा यातायात DJ गाड़ियों की वजह से सड़क पर दूसरे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कुछ समय के लिए यातायात ठप होने जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो मंगलवार रात हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सड़क पर DJ गाड़ियों का काफिला दिखाई दे रहा है। सार्वजनिक सड़क पर शादी समारोह के नाम पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर लोगों में नाराजगी है। पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल सड़क पर यातायात बाधित करने और नियमों की अनदेखी करने वाली DJ गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल मामला खालापार थाना क्षेत्र के 40 फुटा रोड का बताया जा रहा है। पुलिस और यातायात विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरे पिता को पीटा, इसलिए डोसा कार्नर में तोड़ाफोड़ की:लड़की बोली- दुकानदार ने गालियां दीं, धमकाया- जैसे तेरे बाप को मारा, वैसे तुम्हें मारेंगे
    Next Article
    बरेली के पटेल चौक को मिला नया स्वरूप:महापौर ने अवनी चतुर्वेदी और शुभांशु शुक्ला की प्रतिमाओं का किया अनावरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment