Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरा गुनाह इतना.. मैं मुसलमान हूं:वाराणसी के दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण के लिए टूट रहे घर-मकान, लोगों में नाराजगी

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण होनी है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले दुकानों व मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। इस ध्वस्तीकरण का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। शहर के सबसे बड़ी और पुरानी दालमंडी में अधिकांश मुस्लिम वर्ग के लोग रहते हैं। इनका कहना है कि हमें जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। मो. समीर खान कहते हैं, कि इसी दालमंडी के इसी घर में उनका बचपन बीता है। इसी घर में हम तीन भाईयों का परिवार रहता है। लेकिन हमारे सामने ही हमारा आशियाना टूट रहा है। हम अंदर से रो रहे हैं लेकिन आंसू नहीं दिखा सकते हैं। बस यह समझिए कि हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि हम मुसलमान हैं। हर नेता से लगा चुका घर, अब थक गया दालमंडी में रहने वाले मो. आदिल खान अपने मकान के बचे हुए हिस्से पर खड़े होकर अपना घर टूटते हुए देख रहे थे। वह कहते हैं, कभी सोचा नहीं था कि मेरा घर इतनी बेरहमी से तोड़ा जाएगा। मेरे घर में जैसे आग लग चुकी है। आज हम अपने घर को टूटते हुए देख रहे हैं। इस घर को बचाने के लिए कोई ऐसी जगह नहीं जहां हम नहीं पहुंचे हो। घर तो तोड़ा जा रहा है और मुझे एक रुपये नहीं मिल पा रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं मुस्लिम हूं, इसलिए मेरी बात नहीं सुनी जा रही है। फैसल खान बताते हैं हम जनरल स्टोर चलाते थे, उसी के ऊपर हमारा परिवार रहता था लेकिन इसे जर्जर दिखा कर तोड़ दिया गया। कोई मुआवजा नहीं दिया गया। अब हम सब आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। दरअसल, दालमंडी की सड़क को माडल सड़क के रूप में विकसित करने की तैयारी है। जब PM नरेंद्र मोदी वाराणसी के 51वें दौरे पर प पहुंचे थे तो उन्होंने ही इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर यह सड़क है, इसे अब 60 फीट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फीट की सड़क रहेगी और दोनों तरफ 15-15 फीट की पटरी होगी। इससे काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत भी मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या से रवाना हुई 84 कोसी परिक्रमा:सरयू तट से होते हुए मखौड़ा धाम जाएगी, संत-महंत और श्रद्धालु हुए शामिल
    Next Article
    ललितपुर में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या:जंगल में ले जाकर जलाया, ग्रामीणों ने शव जलते देखा, चप्पलों से हुई पहचान; पति गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment