Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनवासा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप:31 मई से होगी शुरू, 75 जिलों से 600 पहलवान होंगे शामिल

    11 hours ago

    2

    0

    भदोही के ऊंज क्षेत्र स्थित मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल, मगापट्टी सुधवै में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 31 मई से 2 जून तक चलेगी, जिसमें उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से 23 वर्ष तक की आयु के पहलवान भाग लेंगे। कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह 'बबलू' के निर्देश पर यह चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसमें पहलवान गड्ढे के अखाड़े में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह 'मुन्ना' ने एक बैठक कर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि इस आयोजन से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पूर्वांचल में पहली बार राज्य स्तरीय कुश्ती का आयोजन हो रहा है। पहलवानों के रहने, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर श्यामधर मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, उत्कर्ष कौशिक, माबुद खान, अशोक सिंह, राम प्रकट दुबे, जीतू पासवान, डॉ. जितेंद्र यादव, विनोद मालवीय और डॉ. सुभाष बिद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार अंदर, एडीए ने सील की अवैध बिल्डिंग:आगरा में उजागर हुई लापरवाही, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
    Next Article
    नोएडा में अवैध संबंध बना मौत की वजह:छत से डर के मारे कूदे युवक और युवती, सीडीआर ने खोला राज, मकान मालिक का बेटा-बहू गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment