Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनीष मल्होत्रा की मां का निधन:डिजाइनर के घर करण जौहर, करिश्मा कपूर समेत कई सेलेब्स पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार

    5 hours ago

    2

    0

    फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। यह खबर सामने आने के बाद, करण जौहर, करिश्मा कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रवीना टंडन, वरुण धवन और कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स संवेदना व्यक्त करने मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे। मनीष की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर गरिमा मल्होत्रा के निधन की पुष्टि की। बयान में कहा गया, हम अपनी प्यारी मां श्रीमती गरिमा मल्होत्रा के निधन की जानकारी दे रहे हैं। वह 94 साल की थीं। उन्होंने एक लंबा और खुशहाल जीवन जिया। वह अपने पीछे बहुत सारी प्यारी यादें और अपनों का प्यार छोड़ गई हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा हमें रास्ता दिखाता रहेगा। उनका अंतिम संस्कार 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे किया जाएगा। हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें श्रद्धांजलि देने और अंतिम विदाई में शामिल हों। ॐ शांति। मनीष मल्होत्रा के घर सेलेब्स पहुंचे, देखें तस्वीरें मां के बहुत करीब थे मनीष बता दें कि मनीष अपनी मां के बहुत करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते थे। पिछले साल उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन अपने घर पर धूमधाम से मनाया था। सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे, मॉमी डियरस्ट...” वहीं, अपने एक पुराने मदर्स डे पोस्ट में मनीष ने अपनी मां को अपनी ताकत, प्रेरणा और साथी बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी मां ने बचपन में कपड़ों और सिनेमा के प्रति उनके शौक को बढ़ावा दिया था। कौन हैं मनीष मल्होत्रा? मनीष मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी, लेकिन फिल्मों के प्रति जुनून ने उन्हें फैशन डिजाइनिंग की ओर मोड़ दिया। साल 1990 में फिल्म ‘स्वर्ग’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें पहचान 1995 की फिल्म ‘रंगीला’ से मिली, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। साल 2005 में उन्होंने अपना ब्रांड लॉन्च किया, जो आज ब्राइडल और लग्जरी फैशन के लिए मशहूर है। हाल ही में उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा है, जिसके तहत वे गुस्ताख इश्क, बन टिक्की और साली मोहब्बत जैसी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manish Malhotra Mother Passes Away: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक समेत ये सितारे
    Next Article
    ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F-35 फाइटर जेट? वायरल हो रहा Video, जानिए USA ने क्या कहा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment