Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुनीर को मारने वाला था मोसाद! पाकिस्तान ने इजरायल को भेजा ऐसा मैसेज कि...

    7 hours ago

    2

    0

    स्विट्जरलैंड में जब दुनिया युद्ध टालने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच चल रही पीस टॉक पर नजरें गड़ाए बैठी थी, ठीक उसी वक्त पर्दे के पीछे पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की हत्या का एक सनसनीखेज प्लान तैयार हो रहा था। ब्राजील के मशहूर जिओपॉलिटिकल एनालिस्ट और पत्रकार पेप एस्कोबार ने लेबनीज-ऑस्ट्रेलियन पॉडकास्टर मारियो नोफाल के शो में यह चौंकाने वाला दावा किया है कि 21 जून को स्विट्जरलैंड में एक बड़ा सुरक्षा संकट खड़ा हो गया था। एस्कोबार के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य खुफिया एजेंसी (MI) को बेहद पुख्ता और विश्वसनीय इनपुट मिले थे कि इजराइल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' वहां मौजूद जनरल आसिम मुनीर और उनके पूरे प्रतिनिधिमंडल को निशाना बनाने की फिराक में है। जैसे ही पाकिस्तान को इस खौफनाक साजिश की भनक लगी, उसने बिना वक्त गंवाए तुरंत रिएक्ट किया और इजराइल को एक ऐसा कड़ा संदेश भेजा जिसने पूरी दुनिया के कूटनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है।।इसे भी पढ़ें: Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsAppउनका दावा है कि पाकिस्तान ने अपने ट्रेडिशनल मीडिएटर्स के जरिए इजराइल को सीधा संदेश भेजा। एस्कोबार का अनुमान है कि इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका शायद ओमान ने निभाई हो। एस्कोबार के मुताबिक पाकिस्तान का संदेश बेहद सख्त था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इजराइल को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तानी डेलीगेशन को छुआ भी गया तो उसका बहुत गंभीर जवाब दिया जाएगा। एस्कोबार ने दावा किया कि उन्हें यह जानकारी अपने एक सोर्स से मिली है। दिलचस्प बात यह है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह दावा कर रहे थे कि इजराइल पाकिस्तान को नक्शे से हटाने की धमकी दे रहा था। लेकिन एस्कोबार का कहना है कि मामला उल्टा था। उनके मुताबिक यह कथित चेतावनी पाकिस्तान की तरफ से इजराइल को भेजी गई थी। हालांकि यहीं पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है। अगर वास्तव में इतना बड़ा खतरा मौजूद था तो क्या स्विट्जरलैंड, अमेरिका या पाकिस्तान की सिक्योरिटी एजेंसियों ने कोई पब्लिक वार्निंग जारी की थी? इसे भी पढ़ें: UN की बैठक में China-Pakistan को भारत का करारा जवाब, कहा- Kashmir हमारा आंतरिक मामला हैमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा नहीं हुआ। स्विस, अमेरिकी और पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से कोई आधिकारिक सेफ्टी अलर्ट जारी नहीं किया गया। ना ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से किसी हत्या की साजिश का जिक्र भी किया। इसके अलावा अब तक ना तो पाकिस्तान सरकार ने और ना ही इजराइल सरकार ने इस दावे को कंफर्म किया है। दोनों देशों की तरफ से इस कथित साजिश को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यानी अभी तक जो कुछ सामने आया है वो मेनली एस्कोबार के दावों और उनके बताए गए सोर्सेस पर बेस्ड है। यह मामला इसलिए भी चर्चे में है क्योंकि हाल के दिनों में पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में एक मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा था। इसे भी पढ़ें: इस्लामिक NATO में एंट्री लेगा ईरान? पाकिस्तान से हो गया बड़ा ऐलानअमेरिका ईरान तनाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने खुद को बातचीत कराने वाले देशों में शामिल करने की कोशिश की थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पिछले हफ्ते स्विट्जरलैंड गए थे। वहां वे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अहम डिस्कशंस में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर यह सुरक्षा खतरा पैदा हो गया। एस्कोबार का तो यह भी दावा है कि अगर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां समय रहते इस जानकारी को ना पकड़ती तो यह घटना एक बड़ा इंटरनेशनल क्राइसिस बन सकता था। लेकिन पेपस्कोबार के इस दावे को पाकिस्तान के कई पत्रकारों और पॉलिटिकल कमेंटेटर्स ने सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म द करंट के मुताबिक कई पत्रकारों ने इस कहानी को बेसलेस एंड अनसोर्टेड बाय फैक्ट्स यानी बेबुनियाद और तथ्यों से परे बताया है। सीनियर जर्नलिस्ट सैयद तलत हुसैन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर असीम मुनीर की हत्या की कथित साजिश वाले दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने लिखा यह पूरी तरह बकवास है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। Stay updated with Latest International News in Hindi https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi  
    Click here to Read more
    Prev Article
    China This Week | 1.29 करोड़ छात्रों का भविष्य तय करने वाला महा-इम्तिहान और फीफा में चीन की 'अदृश्य' एंट्री!
    Next Article
    Donald Trump का नया 'शिकार' Cuba? 67 साल पुराना बदला लेने की तैयारी में अमेरिका!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment