Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:कमरे में लटका मिला युवक का शव, परिवारिक विवाद के चलते की आत्महत्या

    4 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शहर कोतवाली मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल निवासी नेत्रपाल पुत्र अटल बिहारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नेत्रपाल बाजार से घर लौटा था। इसके बाद घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हो गया और परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। बताया गया है कि घटना के समय मौसम खराब होने के कारण बिजली नहीं थी, जिससे घर में अंधेरा था। इसी दौरान नेत्रपाल अपने कमरे में गया और फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों को संदेह हुआ। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे, जहां नेत्रपाल फंदे पर लटका मिला। नेत्रपाल को फंदे पर लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आंधी; गरज-चमक, बारिश का अलर्ट:हजरतगंज-गोमती नगर में बूंदाबांदी, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा
    Next Article
    राज्यमंत्री ऊर्जा ने 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ:पीएमश्री विद्यालय में बच्चों का फूल माला पहनाकर और तिलक लगाकर हुआ स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment