Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर युवक की मौत:भूसा भरते समय हुआ हादसा, ट्रैक्टर से पैर फिसलने के कारण गई जान

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव परिगवा में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रॉली के नीचे आ गया। जानकारी के अनुसार, गांव परिगवा निवासी आशु चौहान पुत्र राजवीर सिंह भूसा भराई का काम कर रहे थे। सोमवार शाम को ट्रैक्टर एक अन्य चालक चला रहा था। आशु ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। गिरते ही ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आशु खेती-बाड़ी के साथ-साथ ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान टॉकीज-वाटर वर्क्स पर खड़ी नहीं होंगी बसें:फाउंड्री नगर कार्यशाला पर सैटेलाइट बस स्टेशन जल्द होगा शुरू
    Next Article
    चंदौसी में भाजपा ने विपक्ष का पुतला फूंका:महिला आरक्षण बिल पास न होने पर विरोध जताया, एमएलसी बोले- राहुल गांधी हर अच्छा काम रोकते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment