Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में डॉग स्क्वायड कर रहा निगरानी:पुलिस का सुरक्षा ट्रायल, नुमाइश में होगी हजारों की भीड़

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में शीतला माता मंदिर और श्री देवी मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आस्था और भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। नवरात्रि के कारण मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, साथ ही मेले का भी शुभारंभ हो चुका है। इस दोहरी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। मेला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें डॉग स्क्वायड टीम और पुलिस बल ने हर कोने की बारीकी से जांच की। मंदिर परिसर, मुख्य प्रवेश द्वारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में सूंघकर जांच की, जबकि पुलिसकर्मी आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रहे हैं। इस अभियान का नेतृत्व मेला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान कर रहे हैं। उनके निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा व्यवस्थित बनाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समाप्त किया जा सके। मेला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि श्री देवी मेला एवं ग्राम्य सुधार प्रदर्शनी के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मेला अभी शुरू हुआ है और नवरात्रि के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। शीतला माता मंदिर पर हजारों की भीड़ जुटती है, जिसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पढ़ी गई ईद-उल-फितर की नमाज:अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर जताया शोक
    Next Article
    प्रयागराज में शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज़:ईरान के शहीदों के प्रति संवेदना में ईद पर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment