Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में चाचा-भतीजे को 20 मिनट रौंदती रहीं गाड़ियां, मौत:बाइक को डंपर ने ठोकर मारी, शादी समारोह से लौट रहे थे 3 लोग

    6 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजा समेत तीन लोगों को रौंद दिया। चाचा-भतीजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों के शव सड़क पर ही पड़े रहे। करीब 20 मिनट तक दोनों शवों के ऊपर से गाड़ियां गुजरती रहीं। गांववालों की सूचना पर पुलिस पहुंची। बुरी तरह से कुचल चुके शवों को किसी तरह समेटा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जबकि गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना गुरुवार रात 10.30 बजे किशनी थाना के NH-92 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है। बाइक सवार तीनों किशनी थाना के जटपुरा गांव में एक शादी समारोह में गए थे। लौटते हुए रास्ते में हादसा हुआ। मृतक कन्नौज जिले के छिबरामऊ के रहने वाले थे। तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… कन्नौज जिले के रहने वाले मोहम्मद वसीम (34), सत्तार (50) और आफताब (35) गुरुवार को मौनपुरी में एक शादी में शामिल होने गए थे। वसीम और सत्तार चाचा-भतीजे थे, जबकि आफताब उनका पड़ोसी था। शादी में शामिल होने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे तीनों घर लौट रहे थे। वे एनएच-92 ग्वालियर-बरेली हाइवे पर किशनी के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पहुंचे थे, तभी एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से आफताब कई फीट उछलते हुए सड़क के किनारे जा गिरा। जबकि वसीम और सत्तार सड़क पर गिरे और डंपर उनको रौंदते हुए निकल गया। टक्कर की आवाज सुनकर कॉलेज गार्ड कुलदीप सिंह दौड़े हुए पहुंचा। देखा सड़क पर दो लाशें खून से लथपथ पड़ी है। एक डंपर उनको रौंदते हुए तेजी से भागा था। जबकि सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था। गार्ड ने तत्काल डॉयल 112 पर सूचना दी। उधर, आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी दौड़े पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 20 मिनट तक लाशें सड़क पर पड़ी रहीं और गाड़ियां उनको रौंदती रहीं। गांववालों ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की लेकिन कोई रूका नहीं। करीब 20 मिनट बाद पुलिस आई। शव बुरी तरह कुचल चुके थे और सड़क पर काफी हिस्सा चिपका हुआ था। पुलिस वालों ने शवों को सड़क से खुरच कर किसी तरह समेटा। फिर दोनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया गया। उधर, घायल पड़े आफताब को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों की पहचान जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से की। घायल आफताब के मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजन को फोन कर हादसे की जानकारी दी। मृतक वसीम के भाई नदीम ने बताया कि फुटपाथ पर वसीम पर्स-बेल्ट की दुकान लगाते थे, जबकि सत्तार की सब्जी की दुकान थी और आफताब बिरयानी बेचते थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी किशनी थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा- तीन मौतों के मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- देवर के दोस्त ने गला रेतकर भाभी की हत्या की:छत पर टहलते वक्त वारदात, गोरखपुर में परिजन बोले- जान के बदले जान चाहिए गोरखपुर में देवर के दोस्त ने बुधवार शाम 5 बजे भाभी की हत्या कर दी। वह अपने घर की छत पर टहल रही थी। बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते आरोपी छत पर चढ़ा और चाकू से गला रेत दिया। वारदात को पड़ोसियों ने देखा तो चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आरोपी भाग गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाभी ने गंगाजल लेकर कसम खाई, प्रेमी ने गला रेता:रिश्ता तोड़ने पर वारदात की; गोरखपुर में देवर ने समझाने के लिए बुलाया था
    Next Article
    कानपुर में सर्राफ को लूटने वालों का एनकाउंटर:2 को पैर में लगी गोली, तीसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment