Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सर्राफ को लूटने वालों का एनकाउंटर:2 को पैर में लगी गोली, तीसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सर्राफ से लूट करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे में एनकाउंटर में पकड़ लिया। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया, जबकि एक को दौड़ाकर अरेस्ट किया। तीनों लुटेरों ने बुधवार रात ग्वालटोली में एक सर्राफ से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की पहचान करने के बाद मुठमेड़ में अरेस्ट कर लिया। अब शुक्रवार दोपहर को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। ग्वालटोली में सर्राफ से तीनों बदमाशों ने की थी लूट कर्नलगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया- 1 अप्रैल की रात को थाना ग्वालटोली क्षेत्र के लाल इमली चौराहे के पास रामू केसरवानी (सुनार) से लूट की वारदात हुई थी। सर्राफ रोज की तरह अपनी दुकान बंद करने के बाद बेकनगंज से घर जा रहे थे। तभी स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने पीछा करके उन्हें रोक लिया। इसके बाद तमंचा लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट की वारदात के बाद कर्नलगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए तीनों बदमाशों की शिनाख्त की और गुरुवार रात को फिर से ग्वालटोली इलाके में लूट के इरादे से निकले बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को देखते ही तीनों ने सीधे पुलिस फोर्स पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही लूट की वारदात कुबूल की पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर दबोचा, जबकि एक को दौड़ाकर अरेस्ट कर लिया। तीनों ने पूछताछ में अपना नाम उस्मान कॉलोनी, गम्मू खां का हात निवासी सारिक हुसैन, अजमेरी चौराहा के पास चमनगंज निवासी कामरान के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। कामरान मूल रूप से फतेहपुर ललौली के सर्वोदय गांव का रहने वाला है। जबकि तीसरे शातिर लुटेरे शाहिद अफरीदी को पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने लूट की वारदात कुबूल की है। तीनों के पास से तमंचा, कारतूस और लूट का माल बरामद हुआ है। प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस ने सारिक और कामरान को प्राथमिक उपचार के लिए हैलट में एडमिट कराया है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया- सर्राफ से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है। शुक्रवार दोपहर को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें सीमा हैदर ने बेटे का नाम 'भारत' रखा:नोएडा में बोलीं- हिंदू होने पर गर्व, पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम भारत रखा है। गुरुवार को रबूपुरा स्थित घर पर बेटे के नामकरण के दौरान सीमा ने कहा कि हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है। वो बहुत खुश हैं। उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में चाचा-भतीजे को 20 मिनट रौंदती रहीं गाड़ियां, मौत:बाइक को डंपर ने ठोकर मारी, शादी समारोह से लौट रहे थे 3 लोग
    Next Article
    गोंडा में दो बच्चों के साथ महिला नदी में कूदी:मासूम की मौत, ग्रामीणों ने मां-बेटे को बचाया; पति से झगड़े के बाद उठाया कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment